रायसेन के उदयपुरा में नेशनल हाइवे 45 पर दो ट्रकों में हुई आमने सामने भिंड़त, तीन की मौत
रायसेन के उदयपुरा में दो ट्रकों की आमने सामने से भिंड़त हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहनों के ड्राइवर और एक क्लिंजर की मौके पर मौत हो गई।
रायसेन,25 अगस्त। राष्ट्रीय राजमार्ग 45 जयपुर, भोपाल-जबलपुर पर उदयपुरा के ग्राम सिलारी के पास दो ट्रकों की आमने-सामने से भिंड़त हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहनों के ड्राइवर और एक क्लिंजर की मौके पर मौत हो गई। जिन्हें ट्रक काटकर निकाला गया। वही दो घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उदयपुरा भेजा। रायसेन जिले के उदयपुरा थाने के अंतर्गत हुए हादसे में दोनों टूक ड्राइवरो सहित एक क्लिंजर की मौत हो गई। जिन्हें पुलिस और समाजसेवियों की मदद से निकाला गया। ट्रको को अलग करने में जेसीवी की मदद भी ली गई।

जानकारी के अनुसार ट्रक क्रमांक MP20-HB-2198 बरेली से उदयपुरा शासकीय राशन (पीडीएस का गेंहू) लेकर वेयर हाउस जा रहा था। जबकि दूसरा ट्रक MP17-HH-1983 जबलपुर से सीसा भरकर भोपाल जा रहा था। घटना पोरिया ढाबे के पास हुई है। पुलिस ने मर्ग कायम कर तीनो शवों को पीएम के लिए भेजा हैं।
क्लिंजर राकेश ने बताया कि हम बरेली से उदयपुरा पीडीएस का गेंहु लेकर वेयरहाउस जा रहे थे। लेकिन जबलपुर से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। जिसमे मैं घायल हो गया और ड्राइवर गाड़ी में चिपट गया। जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। उसने बताया कि ड्राइवर नशे में ट्रक चला रहा था।
इस भयानक एक्सीडेंट हो जाने के चलते राष्ट्रीय राजमार्ग 45 पर लंबा जाम लग गया। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से दोनों ट्रकों को खाली किया गया। जिसके बाद ट्रैफिक सुचारू रूप से शुरू हो सका। स्थानीय पत्रकार आशीष रजक ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग 45 पर आए दिन हादसे होते रहते हैं। लेकिन स्थानीय प्रशासन इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है। उन्होंने बताया कि अभी जो हादसा हुआ उसमें दोनों ट्रकों की रफ्तार काफी तेज थी। गनीमत रही कि आसपास की गाड़ियां इस हादसे का शिकार होते-होते बच गई। वरना हादसा और बड़ा हो सकता था।












Click it and Unblock the Notifications