Guna Law College: बादशाह के गाने पर महिला प्रोफेसर ने किया डांस, कॉलेज शिक्षक ने बजाई बीन
गुना सरकारी कॉलेज के स्टाफ दुष्यंत कौल और अंग्रेजी डिपार्टमेंटकी लेक्चरर शालिनी कौशिश ने कई रील साथ में बनाकर अपलोड किया है।

Guna Law College Professor Dance Video: मध्य प्रदेश के गुना लॉ महाविद्यालय के दो प्रोफेसर्स के रील्स वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहे हैं। रील्स के प्रति इस दीवानगी ने दोनों प्रोफेसर्स को मुश्किल में डाल दिया है। महाविद्यालय के प्रधानाचार्य ने नोटिस देकर दोनों से जवाब मांगा है। प्रोफेसर के कई वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहे हैं। (वीडियो नीचे है)
जानकारी के अनुसार, शासकीय महाविद्यालय के लॉ डिपार्टमेंट के प्रशासनिक अधिकारी दुष्यंत कौल नारी सशक्तिकरण समिति के सदस्य हैं। वहीं महिला साथी प्रोफेसर अंग्रेजी डिपार्टमेंट की सहायक प्राध्यापक कुमारी शालिनी कौशिक हैं। दुष्यंत और शालिनी दोनों ने रील्स बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर किया है। बॉलीवुड फिल्म बादशाह के गाना 'बालम थानेदार चलावे जिप्सी' गाने पर बनाते हुए दोनों सड़क पर रील्स बनाते दिख रहे हैं।
महिला प्रोफेसर ने दी सफाई: इस मामले पर प्रोफ़ेसर शालिनी कौशिक ने जानकारी दी कि इसमें गलत क्या है। हमने महाविद्यालय परिसर में किसी भी तरह की रील्स नहीं बनाई।
शालिनी ने बताया कि उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की है। जहां ये नॉर्मल बात है। ऐसे एक्टिविटी से छात्र और शिक्षक के बीच की दूरियां कम होती हैं। ये कम्युनिकेशन स्किल को बढ़ाता है। गुना एक छोटा क्षेत्र है, जहां स्टूडेंट में अंग्रेजी के प्रति हिचकिचाहट होती है, इसलिए रील्स बनाने से उनका विकास होता है।
प्रधानाचार्य ने थमाया नोटिस: रील्स वायरल होते ही शासकीय पीजी कॉलेज की प्रधानाचार्य डॉक्टर बीके तिवारी ने दोनों को फटकार लगाई है। प्रधानाचार्य ने इसे कदाचरण की श्रेणी में शामिल होना बताया है। उन्होंने कहा कि दोनों प्रोफेसर्स को नोटिस देकर जवाब मांगा है। रील्स के प्रति शासकीय प्रोफेसर्स की दीवानगी ने छात्रों को भी 2 गुटों में बांट दिया है।












Click it and Unblock the Notifications