पार्षद की हत्या के बाद हुई बजरंग दल के नेता की हत्या
रतलाम। शनिवार को रतलाम में दिन दहाड़े दो हत्याकांड ने हड़कम्प मचा दिया। शहरभर में अलर्ट जारी हो गया। चारो तरफ जवान ही जवान तैनात कर दिए गए। पूरा इलाका छावनी में तब्दील होता दिखा। कई लोग आक्रोषित हो गए। प्रदर्शन करने लगे। दरअसल, पहले तो नगर निगम में जाकर दिन दहाड़े पार्षद यास्मिन रोशन को गोली मार दी।

यही नहीं, हैरानी तो इस बात की है कि हत्यारा भागकर नहीं गया बल्कि पैदल ही चलकर काफी दूर तक आया और बाइक पर आराम से बैठकर निकल गया। मामला और ज्यादा उग्र तब हुआ जब उसी दिन बजरंग दल के एक नेता की भी हत्या कर दी गई। इससे यह सवाल उठ रहे हैं कि पार्षद की हत्या के बाद बजरंग दल के एक नेता की हत्या के तार कहीं एक दूसरे से तो नहीं जुड़े।
खबर है कि पुलिस के मुताबिक अभी तक हत्यारे का पता नहीं चल पाया है। पुलिस कई पहलूओं से जांच कर रही है। अभी तक पुलिस की टीम पुख्ता सबूतों तक नहीं पहुंच पाई है। मामले की जांच चल रही है।












Click it and Unblock the Notifications