Bhopal news: 72 करोड़ रुपए में छोला से कोच फैक्ट्री तक बनेगा टू-लेन ROB, जगह की कमी से बदलना पड़ा स्थान

Bhopal City News: राजधानी भोपाल में छोला से रेलवे कोच फैक्ट्री तक 72 करोड़ रुपए से टू- लेन आरओबी बनेगा। इसके बनने से दो लाख लोगों का निशातपुरा रेलवे स्टेशन तक आना-जाना आसान होगा। इसको बनने में लगभग डेढ़ साल लगेंगे।

बता दे पहले रेलवे हॉस्पिटल से छोला बाजार तक फोरलेन ओवर ब्रिज बनाए जाने का प्रस्ताव था, लेकिन जगह की कमी के चलते प्रोजेक्ट में बदलाव किया गया है। नई रेलवे ओवरब्रिज ROB के लिए रेलवे कंस्ट्रक्शन विभाग ने सिविल वर्क करवाने के लिए 30 मई तक प्रस्ताव बुलाए हैं। इस ब्रिज निर्माण के लिए सिविल वर्क पर करीब 49 करोड़ रुपए खर्च होंगे।

Two-lane ROB will be built from Chola road to Coach Factory for Rs 72 crore location changed

हालांकि अधिकारियों के मुताबिक ब्रिज के पूरे काम पर कुल 72 करोड़ रुपए खर्च होंगे। इसमें बचे हुए पैसों को इलेक्ट्रिकल सिग्नल सिस्टम शिफ्टिंग रेलवे ट्रैक में ब्रिज के लिहाज से बदलाव आदि पर खर्च किया जाएगा।

सात रेल लाइन क्रॉस करेगा ये ROB

अधिकारियों के मुताबिक छोले से निशातपुरा कोच फैक्ट्री तक बनने वाला आरओबी 7 रेल लाइनों को क्रॉस करता हुआ पहुंचेगा। बीच में एक जगह आवागमन का रास्ता भी आरओबी में दिया जाएगा, ताकि आगजनी जैसी कोई घटना होने पर फायर ब्रिगेड व आपदा बचाव अमला पहुंच सके।

अयोध्या बायपास तरफ आवागमन होता सुगम

इस ओवर ब्रिज को छोला रोड पर एफसीआई माल गोदाम गेट के सामने ऐसे स्थान पर उतर जाएगा, जहां से अयोध्या बायपास तरफ आवागमन में आसानी हो जाए। वहां से अयोध्या बायपास तक आवागमन में निशातपुरा से मात्र 25 मिनट ही लगेंगे।

स्टेशन के लिए जरूरी

जल्द ही निषदपुरा क्षेत्र में नया स्टेशन शुरू होने वाला है ऐसे में छोला रोड तरफ की 20 से ज्यादा कॉलोनी से लेकर अयोध्या बायपास भानपुर के 2 लाख से ज्यादा लोगों को निषाद पूरा क्षेत्र में आवागमन के लिए ROB की जरूरत लंबे समय से महसूस की जा रही है।

छोटे अंडर ब्रिज से जाना पड़ता है

निशातपुरा कोच फैक्ट्री शाहिद आसपास के क्षेत्र के लोगों को रेलवे ट्रैक के नीचे बने मिनी अंडर ब्रिज से छोला तरफ आवागमन करना पड़ता है लेकिन यह बहुत संक्रय हैं छोटी कर तक को निकालने में समस्या आती है निषदपुरा क्षेत्र के लोगों को घूम कर लंबी दूरी तय कर भारी ट्रैफिक के बीच होकर गुजरना पड़ता है इसे देखते हुए ROB बनने की तैयारी नए सिरे से शुरू की गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+