Bhopal News: नवरात्रि में कन्या भोज के नाम पर भोपाल में दो बच्चियों हुई लापता, CCTV VIDEO आया सामने
Bhoapl News: राजधानी भोपाल में कन्या भोज के नाम पर अपहरण करने का बड़ा मामला सामने आया है। दरअसल डॉ अनजान महिलाएं दो बच्चियों को घर से कन्या भोज के नाम पर ले गई और फिर फरार हो गई। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसके आधार पर पुलिस महिलाओं की तलाश कर रही है।
राजधानी भोपाल के तलैया थाना क्षेत्र में नवरात्रि की धूम है। लोग माता देवी की पूजा अर्चना के साथ छोटी-छोटी कन्याओं को भोजन भी कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि यहां दो महिलाएं आई और कन्या भोज कराने के लिए बच्चियों को अपने साथ ले गई। जब काफी देर तक बच्चियां घर नहीं लौटी तो परिजनों ने संदेह के आधार पर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए तलैया थाना पुलिस ने तत्काल सीसीटीवी फुटेज निकला है। जिसमें बच्चों को ले जाते हुए दो महिलाएं दिखाई दे रही हैं। पुलिस ने महिलाओं की खोजबीन शुरू कर दी है। साथ ही आम लोगों को अलर्ट किया है कि इस तरह से किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ अपने बच्चों को ना भेजें।
पुलिस ने जारी की सूचना
उक्त आरोपीगढ़ महिलाएं थाना कोतवाली पीर गेट मंदिर से दो बच्चियों को खाना खिलाने/भंडारे के नाम पर ले गई है। एक छोटी बच्ची का नाम दीपावली पुत्री मुकेश आदिवासी उम्र करीबन 1 वर्ष दूसरी बच्ची का नाम काजल आदिवासी पुत्री मुकेश आदिवासी उम्र 8 वर्ष निवासी लालघाटी के पास भोपाल है किसी भी सज्जन को उक्त महिलाओं एवं बच्चों के बारे में जानकारी पता लगती है तो थाना कोतवाली भोपाल को सूचित करने का कष्ट करें। थाना प्रभारी कोतवाली-7587601981, पुलिस कंट्रोल रूम भोपाल-07552555922, 9479990454












Click it and Unblock the Notifications