टीटीई ने चलती ट्रेन से बुजुर्ग महिला को धकेला, ट्रैक पर कटकर मौत
भोपाल। मध्य प्रदेश के बेरक्षा रेलवे स्टेशन पर टीटीआई के हैवानियात का मामला सामने आया है। यहां एक टीटीई ने चलती ट्रेन से बुजुर्ग महिला को ट्रेन से नीचे ढकेल दिया।
अब सिर्फ एक बटन दबाने पर साफ होगा ट्रेन का कोच
मध्य प्रदेश के शाजापुर जिले में बेरक्षा रेलवे स्टेशन पर 55 वर्षीय बुजुर्ग महिला को टीटीई ने चलती ट्रेन से धक्का दे दिया। जिसके चलते महिला लड़खड़ाकर रेलवे ट्रेक पर गिर गयी और उसकी ट्रेन से कटकर मृत्यु हो गयी।
दरअसल जैसे ही बुजुर्ग महिला आरक्षण बोगी में सवार हो गयी थी उनके साथ ही कई अन्य यात्री भी बोगी में सवार थे। जिन्हें टीटीई ने धक्का देकर ट्रेन से बाहर धकेलना शुरु कर दिया। इसी दौरान बुजुर्ग महिला के साथ यह हादसा हुआ।
वहीं रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स ने भी इस खबर की पुष्टि की कि महिला की ट्रैक पर ट्रेन से कटने से मौत हुई है। आरपीएफ असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर यज्ञनारायण पाठक ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।
आपको बता दें कि बुजुर्ग महिला अपनी एक बेटी के अंतिम संस्कार के बाद अपने परिवार के साथ लौट रही थी। वहीं महिला के दामाद का कहना है कि उनके पास जनरल क्लास के टिकट थे।
लेकिन ट्रेन के जनरल कोच में भारी भीड़ देखककर वह इंदौर जम्मू तवी मालवा एक्सप्रेस के आरक्षित कोच में चढ़ गये थे। परिवार ने महिला की मौत के बाद आरोपी टीटीई को सजा देने की मांग की है।













Click it and Unblock the Notifications