Bhopal News: बुजुर्ग को रसोई घर में कैद कर नकदी और मोबाइल फोन लेकर भागा नौकर
Bhopal News: राजधानी भोपाल की टी टी नगर इलाके में एक नौकर ने बुजुर्ग मालिक को किचन में बंद कर दिया और उनके 5000 हजार रुपए व मोबाइल लेकर भाग गया। बताया जा रहा है कि मालिक ने नौकर को घर की देखभाल के लिए रखा था, लेकिन उन्हें क्या पता था कि जिसे वह देखभाल के लिए रख रहे हैं, वहीं उन्हें चुना लगा जाएगा।
शिकायत मिलने के बाद टीटी नगर थाना पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है और आरोपी नौकर की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक 62 वर्षीय विश्वआत्मा सक्सेना न्यू एमएलए क्वार्टर में अपने बुजुर्ग पिता के साथ रहते हैं। उनकी बेटी मुंबई में एक निजी फर्म में नौकरी करती है। बेटी ने अपनी मां और दादा की देखभाल करने के लिए महेंद्र सिंह नाम के युवक को नौकरी पर रखा था।

दो-तीन में की रात में करीब 1:00 बजे नौकर ने रसोई घर में कुछ कागज जला दिए। घर में धुआं होने पर विश्वआत्मा राशि घर में पहुंची और नौकर से धुंआ होने की बात पूछने लगी, तभी महेंद्र रसोई घर का दरवाजा बंद कर और कमरे में रखे ₹5000 और मोबाइल फोन लेकर भाग निकला।
धुंए से रसोई घर में बंद बुजुर्ग महिला को घबराहट होने लगी। उनके शोर मचाने पर निर्माण दिन मकान में से मजदूरों ने पहुंचकर रसोई घर का दरवाजा खुला उनकी शिकायत पर पुलिस ने नौकर के खिलाफ बंधक बना कर चोरी करने का केस दर्ज कर लिया है। आरोपी नौकर की तलाश की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications