Bhopal Crime News : एट्रोसिटी एक्ट में मुकदमा दर्ज होने से परेशान युवक ने की जीवन लीला समाप्त
भोपाल के कोलार में sc-st एक्ट में मामला दर्ज होने से परेशान युवक ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। मृतक ने मरने पहले अपना एक वीडियो भी बनाया। जिसमें ने 2 लोगों पर आरोप लगाए।
राजधानी भोपाल में एससी-एसटी एक्ट में मुकदमा दर्ज होने से परेशान युवक के खुदकुशी करने का मामला सामने आया है। कोलार पुलिस ने 2 लोगों पर खुदकुशी के लिए मजबूर करने की धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है। खुदकुशी करने वाले युवक ने पहले वीडियो बनाया। वीडियो में युवक ने बताया है कि दो लोग उसे परेशान कर रहे हैं। दोनों ने उसके खिलाफ एट्रोसिटी एक्ट में मुकदमा दर्ज कराया था। तब से लगातार वे लोग उसे परेशान कर रहे थे। इस बात से तंग आकर उसने जान देने जैसा कदम उठा लिया। युवक ने वीडियो में दोनों आरोपियों के नाम लिए हैं। इस पर पुलिस ने जांच के बाद एफआईआर दर्ज कर दोनों आरोपियों की तलाश शुरू कर दी हैं।

कोलार थाने के एसआई प्रीतम सिंह ने बताया कि बंजारी झुग्गी की बस्ती में रहने वाला शुभम से निजी कॉलेज में बस में सहायक का काम करता है, वह अपने मां और पिता के साथ संयुक्त परिवार में रहता है 6 महीने पहले उसका आरोपित किशोरी लाल और मोनू अहिरवार से मामूली बात को लेकर विवाद हुआ था। इस पर शुभम सेन पर आरोपितों ने कोलार थाने में एट्रोसिटी एक्ट की धाराओं में एफ आई आर दर्ज करा दी थी। उसके बाद से ही दोनों उसे लगातार परेशान कर रहे थे और कह रहे थे कि देख अब तू जेल में कैसे बंद रहेगा।
पुलिस ने बताया कि वीडियो की जांच और अन्य बयानों के बाद कार्रवाई की जा रही है। SI प्रीतम सिंह ने बताया कि मृतक शुभम सेन के खुदकुशी करने में दोनों आरोपित किशोरी और मोनू पर केस दर्ज किया गया है। दोनों ने उस पर 6 माह पहले एट्रोसिटी एक्ट का मामला दर्ज कराया था। उसके बाद से ये दोनों प्रताड़ित कर रहे थे। गौरतलब है कि एट्रोसिटी एक्ट अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के वर्ग के लोगों को सामाजिक न्याय और सुरक्षा के लिए बनाया गया कानून है, लेकिन कई बार इसके दुरुपयोग के मामले भी सामने आते रहते हैं।












Click it and Unblock the Notifications