आदिवासी कांग्रेस अध्यक्ष ओमकार सिंह मरकाम को PCC में पदभार ग्रहण करने के लिए करना पड़ा इंतजार
कांग्रेस के आदिवासी विभाग के अध्यक्ष ओमकार सिंह मरकाम को प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में पदभार ग्रहण करने के लिए बड़े नेताओं का इंतजार करना पड़ा।
भोपाल,2 सितंबर। मध्य प्रदेश कांग्रेस के आदिवासी विभाग के अध्यक्ष ओमकार सिंह मरकाम को प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में पदभार ग्रहण करने के लिए बड़े नेताओं का इंतजार करना पड़ा। दरअसल ओमकार सिंह मरकाम कार्यालय 11 बजे पहुंच गए थे, लेकिन पार्टी के बड़े नेता कार्यालय नहीं पहुंचे। ऐसे में आदिवासी कांग्रेस अध्यक्ष मरकाम को करीब आधे घंटे तक पीसीसी में बड़े नेताओं का इंतजार करना पड़ा। मरकाम करीब आधे घंटे तक थर्ड फ्लोर पर इंतजार करते रहे। इसके थोड़ी देर बाद वे वापस सभागार में लौटे। करीब 1 घंटे की देरी से कार्यक्रम शुरू हुआ। कांग्रेस आदिवासी विभाग के अध्यक्ष अजय शाह मकड़ाई, जेपी धनोपिया, महिला कांग्रेस के अध्यक्ष विभा पटेल की मौजूदगी में कार्यक्रम का आयोजन हुआ।

पिछले चुनाव में कांग्रेस ने 47 आदिवासी सीटों में से 30 पर किया था कब्जा
बता दे मध्यप्रदेश में विधानसभा की कुल 230 सीटें हैं। जिनमें से 47 अनुसूचित जनजाति को आरक्षित है। 2018 के विधानसभा में कांग्रेस में आरक्षित 47 आदिवासी सीटों में से 30 पर जीत हासिल की थी। इसी वजह से कांग्रेस की सरकार बनी थी। वही 16 सीटों पर भाजपा के विधायक चुनकर आए थे। अब बीजेपी अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए जनजाति क्षेत्र में पूरी ताकत लगा रही है। वहीं कांग्रेस भी आदिवासी सीटों में अपनी परफॉर्मेंस बरकरार रखने की कोशिश में लगी हैं।
मीडिया से चर्चा के दौरान ओमकार सिंह मरकाम ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार झूठ बोलकर आदिवासियों को गुमराह कर रही है। जब कांग्रेस सरकार एमपी में थी तब हमने लगातार आदिवासियों के लिए विकास के काम किए है। इस सच्चाई को जनता को बताने के लिए हमें संघर्ष करना है। आम व्यक्ति आदिवासी को मूलभूत सुविधाएं मिले इसके लिए हमें काम करना है। वहीं इंतजार करने के सवाल पर उन्होंने कहा है कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भारत जोड़ों यात्रा की तैयारी में व्यस्त थे।












Click it and Unblock the Notifications