इसी महीने के अंतिम वीक में होगा मेट्रो का ट्रायल रन, 15 सितंबर तक आएंगे भोपाल मेट्रो के कोच

Bhopal Metro News: राजधानी भोपाल में मेट्रो की ट्रायल रन को लेकर तैयारियां तेज हो गई है। सुभाष नगर फाटक से एम्स तक मेट्रो के रूट तैयार किया जा रहे हैं। इसके लिए भोपाल मेट्रो ऑरेंज लाइन के तीन कोच एलस्टॉर्म कंपनी वड़ोदरा से कल रवाना हो गए है। मेट्रो के डिब्बे की 2.9 मीटर चौड़ाई और 22 मीटर लंबाई है। इस माह के अंतिम सप्ताह में ट्रायल रन शुरू जाएगा।

इससे पहले इंदौर मेट्रो का ट्रायल रेंज शुरू होगा। उसके एक सप्ताह के अंदर भोपाल में ट्रायल रन की शुरुआत होगी। मेट्रो मूवमेंट के चलते शहर में सुभाष नगर से रानी कमलापति रेलवे स्टेशन तक की पटरी बिछाई जा चुकी है। यहां पर स्टेशन निर्माण और पटरी बिछाने का काम तेजी से चल रहा है। सितंबर के दूसरे सप्ताह का काम पूरा करने का टारगेट है ताकि आखिरी सप्ताह में मेट्रो का ट्रायल रन हो सके।

Trial run of metro will be done in this month, metro coaches will come by 15th September

भोपाल डिपो में कोच होंगे अनलोडिंग

भोपाल डिपो में ट्रेन कोच को अनलोडिंग-वे पर अनलोड किया जाएगा। ट्रेन के आने के पूर्व जल्द ही मॉक ट्रायल का ट्रेलर फॉर मूवमेंट परीक्षण भी किया जाएगा। इसमें रूट मैप, रोड की चौड़ाई, ट्रेन का भार, रोड के मोड/घुमाव इत्यादि की जांच की जाएगी। सब कुछ जचने के बाद मेट्रो ट्रेन को लाया जाएगा। एमपी मेट्रो रेल कारपोरेशन के एचडी मनीष सिंह ने पिछले सप्ताह स्टेशन पर लगे एस्केलेटर लिफ्ट ट्रैक अग्निशमन संबंधित कार्यों का निरीक्षण किया था। अधिकारियों को निर्देश दिए कि साफ-सफाई हाउसकीपिंग के कार्यों को भी साथ-साथ किया जाए ताकि एन वक्त पर कोई दिक्कत ना हो।

सुभाष नगर स्टेशन पर एंट्री और एग्जिट प्वाइंट

मेट्रो मोमेंट के चलते एमपी नगर के पास सुभाष नगर स्टेशन को एंट्री-एग्जिट प्वाइंट से जोड़ा जा रहा है। इसके लिए यहां पर 24 घंटे तेजी से काम चल रहा है। इस स्टेशन को एंट्री एग्जिट पाइंट को एफओबी फुट ओवर ब्रिज से जोड़ने का कार्य जल्द पूर्ण किया जाएगा। इससे पहले 15 सितंबर को इंदौर में मेट्रो का ट्रायल रन किया जाना है। इसकी भी तैयारी अंतिम चरण में चल रही है। एमडी सिंह द्वारा स्टेशन कॉन्टैक्टर को निर्देशित किया गया है कि बचा हुआ काम जल्द पूर्ण करके नीचे की रोड जल्द से जल्द बना दी जाए। शहर में मेट्रो का ट्रायल होना है। उससे पहले सेफ्टी ट्रायल एवं अन्य गतिविधियों की समीक्षा की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+