MP cabinet meeting: अब 7 जुलाई तक होंगे तबादले, CM ने ट्रांसफर की अवधि बढ़ाई, खुलेंगे 6 नए मेडिकल कॉलेज
MP cabinet meeting news: मध्य प्रदेश में सरकार ने ट्रांसफर की अवधि बढ़ा दी है। प्रदेश में 7 जुलाई तक ट्रांसफर हो सकेंगे। पहले यह तारीख 30 जून थी। प्रदेश के गृहमंत्री और संसदीय कार्य मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि कैबिनेट की बैठक में स्थानांतरण की तारीख को 30 जून से बढ़ाकर 7 जुलाई करने का निर्णय लिया गया है।
गौरतलब है कि सरकार ने चुनावी साल में 15 जून से 30 जून तक तबादलों पर से प्रतिबंध हटाया था। अभी तक अधिकांश विभागों में तबादला सूचियों को अंतिम रूप नहीं दिया जा सका है, जिसके चलते मंत्रियों की मांग थी कि तबादलों पर लगाए गए प्रतिबंध से छूट की अवधि और बढ़ाई जाए।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज कैबिनेट की बैठक में मंत्रियों की मांग पर ट्रांसफर की अवधि बढ़ाने का फैसला किया। अब ट्रांसफर करने के लिए 7 जुलाई तक और समय दिया गया है। इसके अलावा कैबिनेट की बैठक में 33 नए नवीन सीएम राइज स्कूलों के निर्माण के लिए 1335 करोड़ रुपए की राशि के प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान की गई है।
नरोत्तम मिश्रा ने बताया कि आज हुई कैबिनेट की बैठक में मध्यप्रदेश के 6 जिलों खरगोर, धार, भिंड, बालाघाट, टीकमगढ़ और सीधी में नवीन मेडिकल कॉलेज खोलने के प्रस्ताव को कैबिनेट ने स्वीकृति प्रदान की है।
लाडली बहना सेना के गठन पर चर्चा
मंत्रिमंडल ने लाडली बहना सेना के गठन के बारे में भी चर्चा की। बताया जा रहा है कि ये कार्य 15 जुलाई से 15 अगस्त तक किया जाएगा। 10 जुलाई से लाडली बहना कार्यक्रम फिर प्रारंभ होगी, जिसमें 21 वर्ष की महिलाओं को योजना में शामिल किया जाएगा। जुलाई के प्रथम सप्ताह में मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना के अंतर्गत कार्यक्रम होंगे।
5 रुपये में मामा की थाली
एमपी के नगरीय क्षेत्रों में संचालित होने वाली दीनदयाल रसोई योजना के साथ अब मामा की थाली नाम जोड़ा जाएगा। आज हुई कैबिनेट बैठक में ये निर्णय लिया गया। गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने बताया कि नगर निगम के साथ नगरपालिका स्तर तक दीनदयाल रसोई योजना संचालित की जाएगी। इसमें खाना खाने वालों से 10 रुपये के स्थान पर 5 रुपए ही लिए जाएंगे। योजना के नाम के साथ मामा की थाली भी जोड़ा जाएगा।
प्रत्येक मेडिकल कॉलेज में 100-100 सीट
एमपी के खरगोन, धार, भिंड , बालाघाट, टीकमगढ़ और सीधी जिले में नवीन चिकित्सा महाविद्यालय खोलने का निर्णय भी कैबिनेट में लिया गया। प्रत्येक मेडिकल कॉलेज में 100-100 सीट MBBS की रहेंगी। इन कालेजों के खुलने के बाद प्रदेश में इन कालेजों के खुलने के बाद प्रदेश में 30 मेडिकल कालेज हो जाएंगे। BJP की सरकार आने से पहले प्रदेश में कुल पांच मेडिकल कालेज हुआ करते थे। केबिनेट बैठक में यह भी तय किया गया कि प्राइस सपोर्ट स्कीम के अंतर्गत ग्रीष्मकालीन मूंग और उड़द की जो खरीद हुई है, उस पर मंडी शुल्क और निराश्रित शुल्क नहीं लिया जाएगा। यह प्रति 100 रुपए की खरीदी पर एक रुपए 70 पैसे शुल्क लगता है।












Click it and Unblock the Notifications