Flashback 2020 : सिंधिया ने बदला मध्य प्रदेश CM का चेहरा, यहीं पर पकड़ा गया विकास दुबे

भोपाल। साल 2020 की विदाई होने वाली है। हर कोई नए साल 2021 के इस्तकबाल को बेताब है। कोरोना महामारी वाला यह साल 2020 मध्य प्रदेश को कई ऐसी यादें दे गया जो कभी नहीं भुलाई जा सकेंगी। यूं तो मार्च के बाद एमपी में भी कोरोना वायरस का खौफ रहा। करीब 34 सौ लोगों की जान गई।

top news stories of Madhya Pradesh in of 2020 flashback of MP

इसके अलावा मध्य प्रदेश में सीएम का चेहरा बदलना भी सुर्खियों में रहा। वहीं, साल 2020 के जाते-जाते इंदौर नगर निगम प्रशासन एक्शन मोड में दिखा और अपराधियों के ठिकानों पर खूब बुलडोजर चलाए। आइए डालते हैं कि नजर मध्य प्रदेश में साल 2020 की कुछ खास घटनाओं पर।

1. सिंधिया ने कांग्रेस छोड़ भाजपा का हाथ थामा

1. सिंधिया ने कांग्रेस छोड़ भाजपा का हाथ थामा

मध्य प्रदेश में साल 2020 ने सीएम का चेहरा बदल दिया। साल 2020 की शुरुआत में सीएम कमलनाथ थे और अंत में सीएम शिवराज सिंह चौहान। मध्य प्रदेश की राजनीति की इस सबसे बड़ी घटना के पीछे ज्योतिरादित्य सिंधिया का हाथ था। सिंधिया ने हाथ का साथ छोड़कर भाजपा का फूल थाम लिया था। मार्च 2020 में ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अपने 22 समर्थित विधायकों के साथ कांग्रेस छोड़ दी थी।

 2. ज्योतिरादित्य सिंधिया की बगावत का फायदा भाजपा को

2. ज्योतिरादित्य सिंधिया की बगावत का फायदा भाजपा को

सिंधिया का साथ छूटने के बाद कांग्रेस के पास विधायक की संख्या घटकर 114 से 92 पर आ गई और 230 सीटों वाली मध्य प्रदेश विधानसभा में बहुमत के अभाव में कमलनाथ की सरकार गिर गई थी। कांग्रेस से सिंधिया की बगावत का फायदा भाजपा को मिला और शिवराज सिंह चौहान एक बार भी सीएम बने। बता दें कि मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2018 में कांग्रेस ने 114, भाजपा ने 109, बीएसपी ने दो, सपा ने एक और निर्दलीय ने चार सीटें जीती थी।

 3. मध्य प्रदेश उपचुनाव 2020 में कांग्रेस की हार

3. मध्य प्रदेश उपचुनाव 2020 में कांग्रेस की हार

कांग्रेस से ज्योतिरादित्य सिंधिया की बगावत साल 2020 की शुरुआत से अंत तक सुर्खियों में रही। कांग्रेस छोड़ने के बाद भाजपा ने सिंधिया को गले लगाया और उन्हें मध्य प्रदेश से राज्यसभा में भेजा। इसके बाद विधायकों के इस्तीफे और मौत के चलते 19 जिलों की 28 सीटों पर मध्य प्रदेश में उपचुनाव हुए। इनमें जीत दर्ज कर कांग्रेस सत्ता में वापसी की उम्मीद लगाए बैठी थी, मगर दस नवंबर को मतों की गणना के बाद कांग्रेस की उम्मीदों पर पानी फिर गया। मध्य प्रदेश उपचुनाव में भाजपा के खाते में 19 सीटें गई और कांग्रेस 9 सीटों पर सिमट गई। मध्य प्रदेश उपचुनाव 2020 के नतीजों से तय हो गया था ​कि एमपी में कमलनाथ की 'शिव' का 'राज' रहेगा।

4. उज्जैन में पकड़ा गया विकास दुबे, फिर गाड़ी पलट गई

4. उज्जैन में पकड़ा गया विकास दुबे, फिर गाड़ी पलट गई

कुख्यात गैंगस्टर विकास दुबे साल 2020 में देशभर की सुर्खियों में रहा। दो जुलाई की रात को उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात के गांव बिकरू में दबिश देने गई पुलिस टीम पर हमला करके आठ पुलिसकर्मियों की हत्या कर विकास दुबे फरार हो गया था। नौ जुलाई सुबह बेहद नाटकीय ढंग से विकास दुबे ने मध्य प्रदेश के उज्जैन स्थित महाकाल मंदिर परिसर में पकड़ा गया। उसके बाद 'मैं विकास दुबे कानपुर वाला' की आवाज पूरे देश ने सुनी। फिर उज्जैन से कानपुर लाते समय रास्ते में गाड़ी पलटी और पुलिस एनकाउंटर में विकास दुबे मारा गया।

5. इंदौर में डॉक्टरों की टीम पर हमला

अप्रेल 2020 को जब पूरा देश कोरोना वायरस से जूझ रहा था और मध्य प्रदेश में इंदौर सबसे बड़े हॉट स्पॉट का रूप ले चुका था तब इंदौर में शर्मनाक घटना हुई, जिसका वीडियो भी खूब वायरल हुआ। एक अप्रैल को इंदौर के टाटपट्टी बाखल इलाके में कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए अभियान चला रहे स्वास्थ्यकर्मियों की टीम गई थी। उस पर वहां के लोगों ने पथराव कर दिया था। इससे दो महिला डॉक्टरों के पैर में चोटें आई थीं। बाद में इंदौर की छत्रीपुर पुलिस ने सख्त कदम उठाते हुए डॉक्टरों की टीम पर हमला करने के संबंध में पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया था। उनके खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (एनएसए) के तहत एफआईआर भी दर्ज की।

 6. कमलनाथ का आइटम वाला बयान

6. कमलनाथ का आइटम वाला बयान

मध्य प्रदेश उपचुनाव 2020 में दस नवंबर के बाद जहां कांग्रेस की हार चर्चा में रही थी वहीं रिजल्ट से पहले कमलनाथ का आइटम वाला बयान सुर्खियों में रहा था। कमलनाथ ने ज्योतिरादित्य सिंधिया समर्थक भाजपा नेता व पूर्व विधायक इमरती देवी को कथित तौर पर आइटम कहा था। कमलनाथ के इस बयान पर खूब सियासत हुई। कमलनाथ को चुनाव आयोग का नोटिस तक मिला। राहुल गांधी ने भी आइटम वाले बयान की आलोचना की थी।

 7. अपराधियों के ठिकानों पर बुलडोजर

7. अपराधियों के ठिकानों पर बुलडोजर

साल 2020 के जाते जाते इंदौर नगर निगम प्रशासन फुल एक्शन मोड ​में नजर आया। एक के बाद एक करके कई अपराधियों के ठिकानों पर बुलडोजर चलाए। अति​क्रमण और अवैध निर्माण के नाम पर शुरू हुआ इंदौर नगर निगम और जिला प्रशासन हथौड़ा कम्प्यूटर बाबा से लेकर हिस्ट्रीशीटर रमेश तोमर और प्यारे मियां आदि की सम्पत्तियों पर चला है।

top news stories of Madhya Pradesh in of 2020 flashback of MP
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+