MP News: हनीमून पर गोवा की जगह ले गया अयोध्या तो पत्नी ने मांगा डाइवोर्स, भोपाल लौटते ही ठोका केस
Bhopal News: मध्य प्रदेश के भोपाल जिले से तलाक का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक पत्नी ने अपने पति से डाइवोर्स के लिए कुटुंब न्यायालय में अर्जी लगाई है। क्योंकि पत्नी को गोवा ले जाने का वादा कर पति उसे अयोध्या ले गया। इसके चलते महिला ने डाइवोर्स का केस ठोक दिया।
मामला पिपलानी क्षेत्र का है। रिलेशनशिप काउंसलर शैल अवस्थी के अनुसार, दोनों की शादी पिछले वर्ष अगस्त में हुई थी। पति आईटी इंजीनियर है। अच्छी खासी पेमेंट पता है।

शादी के बाद पति-पत्नी के बीच हनीमून पर जाने की बात हो रही थी तो पत्नी ने किसी विदेशी जगह पर जाने की बात की। तब पति ने बुजुर्ग माता-पिता का हवाला देते हुए भारत में ही किसी दर्शनार्थी स्थल पर चलने की बात कही तो दोनों के बीच गोवा चलने पर सहमति बन गई।
पत्नी का आरोप है कि इसके बावजूद जब घूमने जाना था तो उसके एक दिन पहले ही पति ने बताया कि वो लोग भागामानिया स्थल अयोध्या और बनारस जा रहे हैं, क्योंकि मां को रामलाल के दर्शन करने हैं।
पत्नी अपने परिवार के साथ अयोध्या तो चली गई। लेकिन वहां से वापस आने के बाद दोनों में इसी बात को लेकर अभी बात हुआ और पत्नी ने कुटुंब न्यायालय में तलाक के लिए केस ठोक दिया।
रिलेशनशिप काउंसलर शैल अवस्थी के अनुसार, पत्नी ने इसे धोखा बताते हुए विश्वास तोड़ना बताया और आरोप लगाया कि पति उससे ज्यादा घरवालों को टाइम देता है, जिससे उसे शादी की शुरुआत से ही नजरअंदाज होना महसूस हो रहा हैं। फिलहाल पति और पत्नी दोनों की काउंसलिंग की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications