भोपाल में कल से सस्ते हो सकते हैं टमाटर, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और महाराष्ट्र की मंडियों से बढ़ेगी आवक
Bhopal News: राजधानी भोपाल में बस 2 दिन का इंतजार और फिर शुक्रवार तक टमाटर की आसमान छूती कीमतें कम हो सकती हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि केंद्रीय उपभोक्ता मामलों के विभाग ने राष्ट्रीय कृषि सहकारी विपणन महासंघ और राष्ट्रीय सहकारी उपभोक्ता महासंघ को आंध्र प्रदेश कर्नाटक और महाराष्ट्र की मंडियों से तुरंत वाटर खरीदने का निर्देश दिया है। यहां से टमाटर खरीद कर राज्यों को भेजे जाएंगे।
इसीलिए भाव चढ़े
बारिश की वजह से इन दिनों मध्य प्रदेश की मंडियों में टमाटर की आवाज कर्नाटक, महाराष्ट्र से बहुत कम हो गई है। राजस्थान के चोमू से भी आवाक बंद है। हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश से टमाटर की चौड़ाई एवं लदान का काम प्रभावित हुआ है।

थोक में 100 और फुटकर में ₹140 किलो
थोक में ₹100 और रिटेल में ₹130/140 किलो टमाटर का भाव है। सुपर बाजारों में 98 से ₹140 किलो तक क्वालिटी अनुसार यह बिक रहा है। होलसेल कारोबारियों के अनुसार सरकारी प्रयास से टमाटर के भावों में कमी आएगी।
टमाटर महंगे होने से पति पत्नियों के बीच हो रहे झगड़े
बता दे टमाटर महंगे होने के चलते पति पत्नियों के बीच झगड़े की खबरें भी सामने आ रही हैं। ऐसा ही एक मामला मध्यप्रदेश के शहडोल जिले से सामने आया है। एक शख्स ने पत्नी से बिना पूछे सब्जी में दो टमाटर डाल दिए। इससे नाराज पत्नी बिना बताए घर छोड़कर चली गई। अपने साथ बेटी को भी ले गई। अब पति उससे घर लौटने की मिन्नतें कर रहा है। जिले के बेम्हौरी का यह मामला थाने तक पहुंच गया है।












Click it and Unblock the Notifications