आज मेरी जिंदगी का सबसे बड़ा दिन, क्योंकि शाम को मैं आपके खाते में लाडली बहना योजना के ₹1000 डालूंगा: CM शिवराज
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मीडिया से चर्चा के दौरान कहा कि आज मेरे जीवन का सबसे सुखद और महत्वपूर्ण दिन है। क्योंकि शाम को मैं महिलाओं के खाते में ₹1000 डालूंगा।

Ladli Bahna Yojana News:मध्यप्रदेश के लिए आज ऐतिहासिक दिन है। दरअसल राज्य की शिवराज सरकार प्रदेश की आधी आबादी यानी महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए उनके खाते में ₹1000 डालने जा रही है। इसे महिलाओं के लिए देश में सबसे बड़ी योजना कहा जा सकता है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि लाड़ली बहनों को मेरा प्रणाम। आज का दिन मेरी जिंदगी का सबसे बड़ा दिन है क्योंकि आज शाम को ही मैं आपके खाते में लाडली बहना योजना के अंतर्गत ₹1000 डालूंगा। सीएम ने कहा कि मैं जबलपुर में आयोजित राज्यस्तरीय कार्यक्रम में पूरे प्रदेश की बहनों से जुडूंगा और बात करूंगा। अपने भाई की बात सुनने जरूर आएं।
सीएम शिवराज ने भोपाल में पौधारोपण करने के बाद पत्रकारों से चर्चा के दौरान कहा कि महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए बरसों पहले अभियान प्रारंभ हुआ था। बेटियों को पहले शादी को लेकर बोझ समझा जाता था। लेकिन हमने 2007 में मुख्यमंत्री कन्यादान विवाह योजना बनाई। जिसके बाद बेटियों को बोझ नहीं समझा गया। इस योजना को कई राज्यों ने अपनाया भी। मां बहन और बेटियों का कल्याण हो। उनको न्याय मिले। वह आगे बढ़ सके। उनके साथ दोयम दर्जे का व्यवहार ना हो। महिलाएं दुनिया के लिए वरदान है। हम इनके बिना दुनिया नहीं चल सकते है।
1 करोड़ 25 लाख महिलाओं के खाते में डाली जाएगी राशि
प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान आज एक क्लिक से प्रदेश की 1 करोड़ 25 लाख महिलाओं के खाते में लाडली बहना योजना के तहत एक हजार ढाई सौ करोड़ रुपए देंगे। जबलपुर में राज्य स्तरीय कार्यक्रम को लेकर प्रशासन ने पूरी तैयारियां कर ली है। कार्यक्रम स्थल को गुब्बारों और आकर्षक लाइटों से सजाया गया। शाम को 6:00 बजे मुख्यमंत्री शिवराज गैरीसन मैदान में लाडली बहना योजना कार्यक्रम में शामिल होंगे।
बेटियों को लखपति बनाने के लिए शुरू की ये योजना: CM
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मध्यप्रदेश में 2012 में बेटियों का सेक्स रेशों 1000 पुरुषों पर 912 महिलाएं थी। लेकिन आज यह बढ़कर 956 हो गया है। क्योंकि हमने महिलाओं के हित में कई योजनाएं बनाई। लाडली लक्ष्मी योजना। इस योजना में हमने संशोधन करते हुए इसे और प्रभावशाली बनाया है। लाडली लक्ष्मी योजना ने बेटियों को लखपति बनाने का काम किया है। प्रदेश में मेडिकल और इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने वाली जरूरतमंद बेटियों का खर्चा सरकार उठाएगी।












Click it and Unblock the Notifications