मामूली बात पर शिक्षिका ने छात्राओं से लगवाई 120 उठक-बैठक, ले जाना पड़ा अस्पताल, देखें VIDEO

टीकमगढ़। गणित के सवाल हल नहीं करने पर एक शिक्षिका ने छात्राओं को कथित तौर पर इस कदर सजा दी कि उनकी जान पर बन आई। तबीयत बिगड़ने पर छात्राओं को अस्पताल ले जाना पड़ा है। छात्राओं के साथ बेरहमी से मारपीट के ये आरोप मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले के कस्तूरबा गांधी बालिका छात्रावास में बतौर अति​थि शिक्षिका के पद पर कार्यरत मोना सोनी पर लगे हैं। मामला सामने आने के बाद शिक्षिका के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसे पद से हटा दिया गया है।

Tikamgarh teacher punished to girl students for 120 sit-ups

मीडिया की खबरों के मुताबिक टीकमगढ़ के कस्तूरबा गांधी बालिका छात्रावास में शिक्षिका मोना सोनी ने छात्राओं से गणित के सवाल हल करने को कहा था, मगर छात्राएं वो सवाल हल नहीं कर पाई। इस पर शिक्षिका मोना सोनी ने कथित तौर पर छात्राओं की बेरहमी से पहले तो पिटाई की और फिर उनसे 100 से 120 तक उठक-बैठक लगवाई। ऐसे में छात्रावास की कई छात्राओं की तबीयत बिगड़ गई। उन्हें स्थानीय अस्पताल लाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रैफर कर दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+