राजस्थान को पार कर मध्य प्रदेश पहुंचा टिड्डी दल, ये ​चार जिले आए चपेट में

भोपाल। पाकिस्तान की तरफ से आया टिड्डी दल तेजी से आगे बढ़ रहा है। राजस्थान को पार कर मध्य प्रदेश में प्रवेश कर चुका है। मध्य प्रदेश के ग्वालियर, सीहोर, होशंगाबाद व छतरपुर जिलों में टिड्डी दल ने हमला किया है।

Recommended Video

      Pakistan से आई आफत, Rajasthan-मध्य प्रदेश में तबाही के बाद Uttar Pradesh में अलर्ट | वनइंडिया हिंदी
      Tiddi Dal reached Madhya pradesh four districts affected

      छतरपुर जिले में टिड्डी दल जंगली पौधों को चट करने के बाद कई स्थानों पर फसलों को भी नुकसान पहुंचाया हैं। इस टिड्डी दल ने टीकमगढ़ जिले से शनिवार देर रात छतरपुर जिले की सीमा में प्रवेश किया। सुबह नौगांव, छतरपुर और राजनगर ब्लॉक में फसलों व पेड़-पौधों को अपना निशाना बनाया। लगभग दो किमी एरिया में झुंड के रूप में फैलकर टिड्डियों के दल ने यहां से बमीठा, चंद्रनगर से पन्ना जिले की ओर कूच कर लिया।

      इधर, होशंगाबाद जिले के सिवनी-मालवा के गांवों में रविवार सुबह चार बजे जैसे ही एक खेत में टिड्डियों ने हमला किया तो पहले से तैयार बैठे प्रशासनिक अमले ने फायर ब्रिगेड के जरिए उन पर कीटनाशक से पलटवार कर दिया। यहां करीब 60 प्रतिशत टिड्डियां मर गईं।

      मीडिया से बातचीत में सिवनी मालवा के एसडीएम रविशंकर राय ने बताया कि हम पहले से टिड्डी दल पर नजर रखे थे। शनिवार को हरदा व सीहोर जिले से टिड्डी दल के इस ओर आने की सूचना मिलीं। हमने मुकाबला करने की पूरी रणनीति तैयार कर ली थी। शिवपुर गांव में टिड्डियों का डेरा पड़ने की सूचना पर फायर ब्रिगेड बुलवाकर अल सुबह 25 टैंकरों में कीटनाशक दवा को मिलाकर उन पर छिड़काव किया गया।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+