मध्य प्रदेश कांग्रेस के तीन विधायकों ने ऑक्सीजन के खाली सिलेंडर लेकर दिया धरना
भोपाल, 14 अप्रैल। मध्य प्रदेश में कोरोना कहर बरपा रहा है। शमशान भूमि लाशों को जलाने के लिए जगह नहीं मिल रही है। शवों के अंतिम संस्कार के लिए कई घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। अस्पतालों के हाल भी बुरे हैं। कोरोना पॉजीटिव मरीजों को बेड तक नसीब नहीं हो रहे। ऑक्सीजन की कमी से भी जूझना पड़ रहा है।

कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के बीच मध्य प्रदेश कांग्रेस के तीन विधायकों ने अनूठे ठंग से प्रदर्शन किया है। इन विधायकों ने हाथों में ऑक्सीजन के खाली सिलेंडर लेकर धरना दिया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपील की कि 'हमारे मुख्यमंत्री असहाय हो गए हैं, आप हमारी सांसें लौटा दो, हम आपके साथ हैं'
भोपाल में मिंटो हॉल स्थित गांधी प्रतिमा के पास धरने पर बैठे कांग्रेस के विधायक पीसी शर्मा, जीतू पटवारी और कुणाल चौधरी ने नारे भी लगाए। पूर्व मंत्री जीतू पटवारी ने मुख्यमंत्री पर आत्मनिर्भरता के नाम पर झूठ बोलने का आरोप लगाते हुए कहा कि कोरोना की दूसरी लहर के दौरान इनकी पोल खुल गई है। आक्सीजन की कमी के कारण लोगों की जान जा रही है।
विधायक कुणाल चौधरी बोले कि नोटबंदी में जिसका आपने समर्थन किया था। उसने आपको श्मशान की लाइन में खड़ा कर दिया। चौधरी श्मशान घाट पर लकड़ियों की कमी से नाराज थे।












Click it and Unblock the Notifications