Bhopal News: एम्स में दुर्लभ और जटिल जन्मजात हृदय रोग से पीड़ित तीन बच्चों को मिला नया जीवन

Bhopal AIIMS News: एम्स भोपाल के कार्यपालक निदेशक प्रोफेसर (डॉ) अजय सिंह के मार्गदर्शन में दुर्लभ और जटिल जन्मजात हृदय की बीमारी से प्रभावित 3 बच्चों का जीवन बिना ऑपरेशन किए अस्पताल के कार्डियोलॉजिस्ट डॉक्टर भूषण शाह और उनकी टीम ने बचाया।

इनमें से दो बच्चों की उम्र 1 साल से भी कम थी और तीनों ही ह्रदय की गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे। पहले मामले में 2 महीने की बच्ची की वजन 2kg थी, जिसके ह्रदय की दोनों धमनियां जुड़ी हुई थी। इसका नामकरण पेटेंट डक्टस आर्टेरियोसस (पीडीए) है, जो कि जन्म के समय भ्रूण की पल्मोनरी धमनी और एओर्टा के बीच का सामान्य चैनल बंद नहीं होता है।

Three children suffering from heart disease got new life in AIIMS

इससे उसका हार्ट फेल होने की स्थिति थी। कार्डियोलॉजिस्ट डॉक्टर भूषण शाह ने इकोकार्डिओग्राफी की मदद से कमर की एक नस के माध्यम से नीतिनोल डिवाइस के द्वारा बिना सर्जरी के इस चैनल को बंद किया। इस प्रक्रिया के बाद, बच्ची मां का दूध भी पीने लगी और हार्ट फेलियर के लक्षण भी कम होने लगे। केवल तीन दिनों के बाद, उसे अस्पताल से छुट्टी भी दे दी गई।

एक और प्रक्रिया 11 महीने के बच्चे में भी की गई, जिसमें भी नीतिनोल डिवाइस का प्रयोग किया गया। एम्स भोपाल आने से पहले उसे देश के कई बड़े अस्पतालों में भी दिखाया गया था, लेकिन उसके इलाज से इनकार किया गया था। एम्स भोपाल के डॉक्टरों ने बिना ऑपरेशन किए नीतिनोल डिवाइस के माध्यम से बच्चों को जीवन दान दिया है। तीसरे मामले में, 3 वर्षीय बच्चे को दोनों हर्ट चेंबर के बीच एक छेद होने के कारण हृदय से ऑक्सीजन युक्त रक्त पूरे शरीर में नहीं पहुंच पा रहा था, जिसे वीएसडी या वेंट्रिकुलर सेप्टल दोष कहा जाता है। इसे नीतिनोल डिवाइस के माध्यम से सफलतापूर्वक बंद किया गया।

एम्स भोपाल में पहली बार ह्रदय रोग से प्रभावित इतने कम वजन के बच्चों का इलाज किया गया है। इन मामलों में कार्डियक एनेस्थीसिया टीम ने डॉक्टर पूजा सिंह के नेतृत्व में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। यह बताना भी आवश्यक है कि सभी तीनों बच्चों का इलाज आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत पूर्णतया निशुल्क किया गया और अब यह सभी बच्चे स्वस्थ हैं। एम्स भोपाल के कार्यपालक निदेशक प्रोफेसर (डॉ) अजय सिंह ने नई चुनौतियों का सामना करने और सर्वोत्तम रोगी देखभाल के लिए पूरी टीम को बधाई दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+