रायसेन में उदयपुरा विधायक को धमकी भरा पत्र, एक करोड़ की फिरौती मांगी
रायसेन। मध्य प्रदेश के कांगेस विधायक से एक करोड़ की फिरौती मांगने का मामला सामने आया है। फिरौती की राशि नहीं देने पर उनके दोनों बेटों को जान से मारने की धमकी दी गई है। मामला करीब 15 दिन पुराना है। अब पुलिस ने विधायक की शिकायत पर जांच शुरू कर दी है।

हुआ यूं कि 29 जनवरी की शाम चार बजे विधायक से मिलने उनके आवास पर एक अज्ञात लड़का आया था। विधायक के घर पर मौजूद कर्मचारी ने युवक को बताया कि वे घर पर नहीं है। इस पर युवक वहां एक चिट्टी छोड़ गया। चिट्टी पर लिखा था कि एक करोड़ की मांग के साथ ही रुपए नहीं देने पर दोनों बेटों को जान से मारने की धमकी दी गई है।
मीडिया से बातचीत में बरेली एसडीओपी अशोक घनघोरिया कहते हैं कि विधायक के घर धमकी भरा खत रखने के आरोपी की तलाश की जा रही है। युवक की गिरफ्तारी जल्द से जल्द की जा सके, इसलिए आसपास के इलाकों में फोटो भी चस्पा कर दी गई है। उस पर पांच हजार रुपए का ईनाम भी रखा गया है।












Click it and Unblock the Notifications