बेंगलुरु से फ्लाइट पकड़ कर चोरी करने चोर आया रिश्तेदार के घर, भोपाल में जीजा-साले से ₹20 लाख का माल जब्त
भोपाल पुलिस ने शातिर नकाबजन चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। जहां शातिर चोर चोरी करने के लिए बेंगलुरु से फ्लाइट पकड़कर भोपाल पहुंचा और चोरी की वारदात को अंजाम दिया।

Bhopal News: भोपाल पुलिस ने शातिर चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। जहां चोर चोरी करने के लिए बेंगलुरु से भोपाल आया था। राजधानी के हबीबगंज थाना इलाके में ब्यूटी पार्लर संचालिका के फ्लैट में चोरी करने के लिए शातिर चोर बेंगलुरु से फ्लाइट पकड़कर साडू भाई के यहां भोपाल आया था। जहां उसने अपने साढू भाई और उसके साले के साथ मिलकर चोरी की योजना बनाई। इसके बाद ब्यूटी पार्लर संचालिका के फ्लैट से 20 लाख रुपए की कीमत का सामान चोरी किया और गहने निकाल कर तिजोरी तालाब में फेंक दी। मामले में पुलिस ने आरोपी जीजा साले को गिरफ्तार कर 20 लाख रुपए का माल जब्त किया हैं।

हबीबगंज पुलिस ने किया खुलासा
हबीबगंज थाना प्रभारी ने जानकारी देते हुए बताया कि निम्मी अमायरा वरदान टावर के 407 नंबर के फ्लैट में रहती हैं। बीती 16 फरवरी को उन्होंने पुलिस को बताया था कि वह 10 फरवरी की शाम करीब 5 बजे इंदौर गई थी. जहां से 16 फरवरी की रात्रि 8:30 बजे भोपाल लौटी फ्लैट के अंदर पहुंची तो देखा कि बेडरूम का पूरा सामान बिखरा हुआ पड़ा था। अंदर तिजोरी नहीं मिली। जिसमें नकदी एवं सोने व हीरे के जेवर समेत अन्य कीमती सामान रखा हुआ था। अज्ञात चोर फ्लैट के किचन में लगी खिड़की के कांच तोड़कर अंदर घुसे और चोरी की वरदात को अंजाम दिया।

सीसीटीवी और कॉल डेटा की मदद से पुलिस चोरों को पकड़ लिया
पुलिस ने मामले की जांच करती हुए आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले और मोबाइल कॉल डिटेल खंगाली। पुलिस ने कॉल डाटा के आधार पर रेत घाट के रहने वाले उमर खान व अयान खान को हिरासत में लिया। दोनों ही आरोपी रिश्ते में जीजा साले लगते हैं। पूछताछ करने पर आरोपी उमेर द्वारा अपनी पत्नी आलिया, साले आयान व बेंगलुरु में रहने वाले साडू भाई राहुल उर्फ रेहान और साले फिरोज के साथ योजना बनाकर चोरी की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया।

चोरी करने के लिए बेंगलुरु से भोपाल आया रेहान
आरोपी आयान ने बताया कि वरदान टावर के फ्लैट से तिजोरी चोरी करने के बाद उन्होंने गहने और पैसे निकालकर तिजोरी तालाब में फेंक दी थी। चोरी किया गया माल साडू रेहान अपने साथ बेंगलुरु ले गया। वे चोरी करने के लिए बेंगलुरु से फ्लाइट पकड़कर भोपाल आया था।

20 लाख रुपए का माल किया जब्त
आरोपी उमेर खान, अयान खान को पुलिस बेंगलुरु लेकर पहुंची। जहां रेहान और फिरोज को भनक लगते ही वे फरार हो गए। पुलिस ने बड़े तालाब से गोदरेज कंपनी की तिजोरी सोने व हीरे के जेवरात चोरी के पैसे से खरीदा गया स्कूटर समेत अन्य सामान जब्त कर लिया। फरार अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। पुलिस इस मामले में जिस प्रकार से कार्रवाई की है वह काबिले तारीफ है। भोपाल पुलिस मात्र 5 दिन में ही चोरों तक पहुंच चुकी थी।












Click it and Unblock the Notifications