Honey Trap : इन 5 'हनी' ने 'ट्रैप' कर बनाई 8 नेता- 5 अफसरों की अश्लील क्लिप, BSC स्टूडेंट भी पकड़ी गई
भोपाल। मध्य प्रदेश के सियासी और अफसरशाही के गलियारों में बीते दो दिन हनी ट्रैप कांड गूंज रहा है। इसकी वजह ये है कि 5 'हनी' के जाल में ट्रेप होकर प्रदेश के कई अफसर और नेता अपनी अश्लील वीडियो क्लिप बनवा बैठे हैं। पांचों के पकड़े जाने के लिए राज खुलने के डर अफसर-नेताओं के पसीने छूट रहे हैं।

हनी ट्रैप ने पकड़ी गईं पांचों महिलाओं खुद पुलिस पूछताछ में स्वीकार कर चुकी हैं कि मध्य प्रदेश के कई बड़े लोगों की उनकी पास अश्लील क्लीप है, जिसके दम पर ही वो उन्हें ब्लैकमेल करके मोटी कमाई कर रही थीं। जानिए कौन हैं पांच महिलाएं जिन्होंने मध्य प्रदेश के दिग्गज नेताओं और उच्च अधिकारियों के नींद उड़ा दी।
1.बरखा सोनी भटनागर
बरखा सोनी वर्ष 2014 से देह व्यापार में लिप्त है। इसने अमित सोनी से दूसरी शादी की थी। अमित एनजीओ चलाते हैं। एग्रीकल्चर से संबंधित प्रोजेक्ट पर काम करते हैं। सागर की श्वेता जैन की सम्पर्क में आने के बाद बरखा की जिंदगी बदल गई। बरखा के पास कार और ऐशोआराम की तमाम चीजें हैं।

2. आरती दयाल, भोपाल
सागर लैंडमार्क मिनाल रेसीडेंसी में सालभर से रह रही आरती के क्रेटा गाड़ी की मालकिन है। कथित तौर पर बताया जा रहा है कि आरती छतरपुर में भी करीब दस लोगों को ब्लैकमेल कर चुकी है। 8 माह पहले पति पंकज के खिलाफ छतरपुर के सिविल लाइन थाना में दहेज प्रताड़ना का मामला भी दर्ज करवा चुकी है।
3. श्वेता विजय जैन, सागर
भोपाल के न्यू मीनाल में रहने वाली श्वेता विजय जैन सागर की रहने वाली है। वर्ष 2015 में इलेक्ट्रिकल एंड थर्मल इंसुलेशन प्रोडेक्ट की कंपनी शुरू की थी। पुलिस ने घर से 14.17 लाख नगद बरामद किए हैं। इसने सेकंड हैंड मर्सिडीज (एमपी 04 सीएक्स 0072) इसी साल जून में खरीदी थी। इसके पास एक ऑडी भी है।

4. मोनिका यादव, राजगढ़
पकड़ी पांचों महिलाओं में से मोनिका यादव बीएससी स्टूडेंट है। यह राजगढ़ की रहने वाली है। अभी 18 साल की हुई ही है। कई आईएएस और कुछ नेताओं के पास इसका बेरोक-टोक आना-जाना था। ये मोबाइल फोन पर मीठी बातों और मैसेज से अफसरों को फंसाने में सक्रिय है। आरती ने इसे जोड़ा था।
5. श्वेता स्वप्निल जैन, जयपुर
मध्य प्रदेश हनी ट्रैप कांड के तार राजस्थान से भी जुड़े हैं। पांचवीं आरोपी श्वेता स्वप्निल जैन राजस्थान की राजधानी जयपुर की रहने वाली है। श्वेता भोपाल के रिवेयरा क्षेत्र में रहती है। उसके पति को पब पार्टियों में देखा जाता रहा है। दोस्तों को ठग चुके हैं। श्वेता के घर के पास ऑडी भी खड़ी मिली।

क्या है मध्य प्रदेश हनी ट्रैप केस
एसएसपी रुचिवर्धन मिश्र के अनुसार पांच महिलाओं को इंदौर नगर निगम के इंजीनियर हरभजन सिंह की इंदौर के पलासिया थाने में दी शिकायत के आधार पर पकड़ा गया है। आरोपी महिला आरती ने बीएससी स्टूडेंट मोनिका से दोस्ती करवाई। फिर छात्रा के साथ अश्लील वीडियो बनवाकर एक करोड़ रुपए की मांग कर रही थी। पुलिस ने बुधवार व गुरुवार को भोपाल और इंदौर से पांच महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया। पांचों ने पूछताछ में कई राज खोले हैं। विश्वस्त सूत्र की मानें कि आठ नेताओं और पांच अफसरों की वीडियो क्लिप इन महिलाओं के पास होने की संभावना है।












Click it and Unblock the Notifications