मध्य प्रदेश में मतदान के दौरान पोलिंग बूथ पर फायरिंग

voting
भोपाल। मध्यप्रदेश में 230 विधानसभा सीटों के लिए आज सुबह से ही मतदान चल रहा है। शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक अब तक 15 फीसदी मतदान हो चुका है। शांतिपूर्ण तरीके से मतदान कराने के लिए भारी पुलिस के बलों की तैनाती की गई है। बावजूद इसके भिंड जिले के लहार विधानसभा क्षेत्र में आज मतदान के दौरान कुछ लोगों ने एक मतदान केन्द्र के बाहर फायरिंग करके दहशत फैलाने का प्रयास किया।

पुलिस के मुताबिक लहार के मतदान केन्द्र 108 पर सुबह लगभग साढे 8 बजे दो से तीन की संख्या में पहुंचे लोगों ने मतदान केन्द्र के बाहर हवाई फायरिंग कर दी। हालांकि वहां तैनात पुलिस कर्मियों ने उन्हें पकडने का प्रयास किया लेकिन वे फरार हो गए। हमले के बाद पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है।

वहीं पोलिंग बूथ की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है। हलांकि लोगों ने हवाई फायरिंग कर लोगों के मन में मतदान को लेकर डर पैदा करने की कोशिश की थी, इसलिए इसमें कोई भी हताहत नहीं हुआ। भींड का ये इलाका संवेदनशील इलाकों में जाना जाता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+