Love story: मैडम हम लोग मर जाएंगे, हमारी शादी करा दो, महिला अफसर ने थाने में करा दी शादी, जानिए क्या है माजरा?

महिला थाना प्रभारी गीता सिकरवार ने परिवार से सहमति पर शादी कराने की बात कही। सिकरवार ने बताया कि दोनों के परिजन को थाने बुलाकर समझाइश दी।

Bhind marriage of loving couple in police station

मध्य प्रदेश के भिंड में एक शादी चर्चा का विषय बनी हुई है। युवक-युवती शादी करना चाहते थे। लेकिन उनका परिवार इसके लिए तैयार नहीं था। लिहाजा दोनों महिला थाने पहुंच गए और मदद की गुहार लगाई। दोनों की लव स्टोरी सुनकर थाना प्रभारी इतनी प्रभावित हो गई कि उन्होंने न केवल दोनों के परिवार वालों को बुलाकर समझाया, बल्कि सभी को समझाकर थाने में ही प्रेमी जोड़े की शादी करा दी।

दरअसल, 8 मार्च होली के दिन भिंड में एक प्रेमी जोड़ा प्यार के गाढ़े रंग में रंगे महिला थाने पहुंचा। अटेर रोड निवासी बंटी जाटव की बेटी प्रियंका और उसका प्रेमी विमल थाने पहुंचा और महिला थाना प्रभारी से गुहार लगाई, हम दोनों बालिग हैं। हम दोनों एक दूसरे से प्यार करते हैं और हम एक ही कास्ट के हैं। इसके बावजूद परिजन शादी के लिए तैयार नहीं हैं। मैडम, हम शादी करना चाहते हैं। कृपया हम दोनों की शादी करा दीजिए।

यहीं नहीं रुके प्रेमी जोड़े ने आगे कहा, अगर आपने भी हमारी शादी नहीं कराया, तो हम साथ जी नहीं सके तो क्या साथ मर सकते हैं। यह सुनकर लेडी ऑफिसर का दिल पसीज गया। महिला थाना प्रभारी गीता सिकरवार ने तत्काल प्रेमी जोड़ें के परिजनों से संपर्क कर उन्हें समझाया और सहमति से शादी का रास्ता निकाला।

love story

प्रेम में पागल जोड़े की निवेदन पर सिकरवार ने दोनों के माता-पिता को पुलिस स्टेशन बुला लिया। लेडी अफसर ने परिजनों को समझाया कि दोनों बालिग हैं। गाइडलाइन के मुताबिक दोनों अपनी मर्जी से विवाह करना चाहते हैं। ऐसे में आपको लोगों का साथ देना चाहिए। अगर मना करोगे तो भाग कर शादी कर लेंगे। क्या कोई इज्जत रह जाएगी। फिर घर वाले भी तैयार हो गए तो लेडी अफसर ने थाने में ही वरमाला पहनाकर शादी करा दी। इस प्रकार प्रेमी जोड़े की कहानी का सुखद अंत हुआ।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+