Bhopal News: मध्यप्रदेश की जनता की सेवा व विकास का नया इतिहास रचेगा नया मंत्रिमंडल- BJP सांसद विष्णुदत्त शर्मा

Bhopal BJP News: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश का नवगठित मंत्रिमंडल जनता की सेवा और विकास का नया इतिहास रचेगा। मध्यप्रदेश की सरकार एमपी के मन में मोदी और मोदी के मन में एमपी को चरितार्थ करेगी। भाजपा में सामूहिकता से निर्णय लेने की परंपरा रही है।

हमारी सरकार सामूहिकता से निर्णय लेकर मध्यप्रदेश को आत्मनिर्भय प्रदेश बनाने को लेकर कार्य करेगी। यह बात भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने मध्यप्रदेश के नए मंत्रियों को शपथ दिलाए जाने के बाद मंत्रियों और प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहीं।

The new cabinet will create new history of public service and development - BJP MP Vishnudutt Sharma

बता दे प्रद्युम्न सिंह तोमर, प्रह्लाद सिंह पटेल, कैलाश विजयवर्गीय और विश्वास सारंग समेत 18 नेताओं ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली। 6 नेता राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और 4 नेता राज्य मंत्री के रूप में शपथ ली। सीएम मोहन यादव कैबिनेट में कुल 28 मंत्री शामिल हुए हैं। इनमें से 18 कैबिनेट मंत्री होंगे।

BJP प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि मध्यप्रदेश के मंत्रिमंडल विस्तार में वरिष्ठ नेताओं के साथ युवाओं को शामिल करना पार्टी की दूरदर्शी सोच का परिणाम है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश को आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश बनाने की दिशा में कार्य करेगी।

The new cabinet will create new history of public service and development - BJP MP Vishnudutt Sharma

नए मंत्रियों को शुभकामनाएं देने हुए शर्मा ने कहा कि समाज के अंतिम व्यक्ति के कल्याण, लोगों के जीवन स्तर को ऊपर उठाने तथा विकास के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा लागू की गई अनेक योजनाओं का लाभ बीते समय में प्रदेशवासियों को मिला है। आज शपथ लेने वाले मंत्री भविष्य में जनता की सेवा के नए इतिहास रचेंगे और भाजपा सरकार एमपी के मन में मोदी और मोदी के मन में एमपी को चरितार्थ करेगी। इसके साथ ही प्रदेश की जनता को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए ये स्मरण कराना चाहता हूं कि मोदी की गारंटी हर गारंटी के पूरे होने की गारंटी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+