Narottam Mishra ने Digvijay और Kamal nath को भेजी 'द केरला स्टोरी' की टिकट, कही ये बात

मध्यप्रदेश के गृह मंत्री डॉक्टर नरोत्तम मिश्रा ने फिल्म द केरला स्टोरी के दो टिकट दिग्विजय सिंह और कमलनाथ को भेजे हैं, जहां उन्होंने दोनों से ही फिल्म देखने का आग्रह किया है।

Bhopal

Recommended Video

    भोपाल: फ़िल्म द केरल स्टोरी पर घमासान, गृहमंत्री ने कमलनाथ और दिग्विजय के लिए खरीदे टिकट

    मध्यप्रदेश के सिनेमाघरों में इन दिनों फिल्म 'द केरला स्टोरी' देखने के लिए लोगों में उत्साह नजर आ रहा है, जहां प्रदेश के लगभग सभी शहरों में स्थित सिनेमाघरों में फिल्म 'द केरला स्टोरी' देखने के लिए लोग एडवांस बुकिंग भी कराते नजर आ रहे हैं, तो वहीं उधर, फिल्म द केरला स्टोरी को लेकर सियासत का सिलसिला तेज होता चला जा रहा है, जहां देश के अलग-अलग राज्यों में फिल्म द केरला स्टोरी को लेकर विरोध भी जारी है। इस बीच प्रदेश के गृह मंत्री डॉक्टर नरोत्तम मिश्रा ने फिल्म द केरला स्टोरी के दो टिकट दिग्विजय सिंह और कमलनाथ को भेजे हैं, जहां उन्होंने दोनों से ही फिल्म देखने का आग्रह किया है।

    गृहमंत्री ने कही ये बात

    गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि, मैंने दो टिकट ली है, दिग्विजय सिंह और कमलनाथ को भेज रहा हूं, शायद दिग्विजय सिंह का दृष्टिकोण थोड़ा बदले। क्योंकि यह फिल्म जाकिर नाइक को शांतिदूत कहने वालों को जरूर देखना चाहिए, यह फिल्म बटाला हाउस पर आंसू बहाने वालों को जरूर देखना चाहिए, ओसामा को ओसामा जी कहने वालों को यह फिल्म जरूर देखनी चाहिए। खरगोन के दंगों से दुखी होने वालों को और बात की कार्रवाई से दुखी होने वालों को यह फिल्म जरूर देखनी चाहिए। आतंकवादियों पर जब सर्जिकल स्ट्राइक की, एयर स्ट्राइक की तो उस पर आंसू बहाने वालों को यह फिल्म जरूर देखना चाहिए, ऐसी मेरी इच्छा है।

    MP में टैक्स फ्री हुई फिल्म

    लव जिहाद और धर्मांतरण को उजागर करती फिल्म 'द केरला स्टोरी' देश के सभी सिनेमाघरों में देखी जा रही है, जहां मध्यप्रदेश में भी पहले दिन फिल्म 'द केरला स्टोरी' फिल्म देखने के लिए बड़ी संख्या में महिलाएं और बच्चे सिनेमाघरों में पहुंचे, इसी के साथ प्रदेश के मुखिया सीएम शिवराज सिंह चौहान ने फिल्म द केरला स्टोरी को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री करने का फैसला लिया है। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने फिल्म द केरला स्टोरी को टैक्स फ्री करते हुए कहा कि, इस फिल्म को सभी को देखना चाहिए इसलिए, यह मध्यप्रदेश शासन की ओर से टैक्स फ्री की जा रही है।

    ये भी पढ़े- MP में TAX फ्री हुई फिल्म The Kerala story, सीएम शिवराज ने किया एलान

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+