मां से मारपीट करता था छोटा भाई, समझाने के बाद भी नहीं माना तो बड़े ने उतारा मौत के घाट

राजधानी भोपाल में छोटे भाई द्वारा मां के साथ मारपीट करने पर बड़े भाई ने छोटे भाई की हत्या कर दी। आरोपी बड़े भाई पर पहले से ही थाने में मारपीट के 9 मामले दर्ज हैं।

भोपाल,14 जुलाई। राजधानी के शाहजनाबाद में हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया। जहां बड़े भाई ने अपने ही छोटे भाई को मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने हत्या के आरोप में उसके बड़े भाई को गिरफ्तार कर लिया है आरोपी बड़े भाई ने पुलिस से पूछताछ में बताया कि छोटा भाई मां के साथ मारपीट कर रहा था। उसे जब रोकने का प्रयास किया, तो वे मानने को तैयार नहीं हुआ। गुस्से में आकर उसने छोटे भाई को कांच की बोतल मार दी। इससे उसकी थोड़ी देर बाद मौत हो गई।

Recommended Video

    मां से मारपीट करता था छोटा भाई, समझाने के बाद भी नहीं माना तो बड़े ने उतारा मौत के घाट
    भोपाल में भाई ने भाई को उतारा मौत के घाट

    जानकारी के अनुसार वाजपेयी नगर मल्टी निवासी बिशन चिंदालिया उर्फ राइडर अपनी मां के साथ मारपीट कर रहा था।यह देख बड़ा भाई किशन चिंदालिया ने बीच-बचाव किया। इस पर बिशन उसके साथ भी मारपीट करने लगा। लोगों की मदद से बिशन को एक कमरे में बंद कर दिया गया। जहां, वह अंदर ही तोड़फोड़ करने लगा। ऐसे में परिवार ने उसे बाहर निकाल दिया। रात करीब 10 बजे वह घर से निकलकर करीब 500 मीटर दूर गया ही होगा कि एक मकान में उसका बड़ा भाई बैठा दिख गया। बिशन पास में पड़े पत्थर को उठाकर भाई के सिर में मार दिया। गुस्से में बड़े भाई ने पास में ही पड़े शराब का बोतल से उस पर हमला कर दिया। हमले में बिशन के हाथ, पीठ पर गहरी चोट लगी थी। बिशन घायल अवस्था में चला गया। रात करीब तीन बजे वह घर पहुंचा। परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे। थोड़ी देर तक चले उपचार के बाद उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने अरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

    डीसीपी रियाज़ इक़बाल ने बताया कि आरोपी किशन पर पूर्व के चोरी मारपीट के 9 अपराध दर्ज है। जबकि मृतक बिशन अपराधिक प्रवृत्ति का था। उसने हाल ही में अपने साथियों के साथ मिलकर फुल्की वाले पर तलवार से हमला कर दिया। हमले में फुल्की वाले का अंगूठा कट गया था। मोहल्ले वालों का कहना है कि बिशन नशे के गोलियां खाता था।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+