जनरल बिपिन रावत के नाम से बनेगा काम्प्लेक्स, विधायक रामेश्वर शर्मा ने किया भूमि पूजन
भोपाल में शहीद जनरल बिपिन रावत के नाम से काम्प्लेक्स बनाया जाएगा जिसका आज विधायक रामेश्वर शर्मा ने भूमि पूजन किया। विधायक शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि 1 साल में ₹10 करोड़ की लागत से काम्प्लेक्स बनकर तैयार होगा।
भोपाल 29 अप्रैल। राजधानी में भारत के पहले रक्षा प्रमुख CDS बिपिन रावत के नाम से हुज़ूर विधानसभा के समरधा में 10 करोड़ की लागत से आवासीय एवं व्यावसायिक काम्प्लेक्स का निर्माण किया जाएगा। शुक्रवार को विधायक रामेश्वर शर्मा ने सेवा निर्वत्त सैन्य अधिकारियों की उपस्थिति में काम्प्लेक्स के निर्माण कार्य भूमि पूजन किया। शर्मा ने कहा कि जनरल बिपिन रावत ने पूरी दुनिया में भारतीय सेना का मान बढ़ाया वह हमारे देश के पहले रक्षा प्रमुख थे । एक छोटे से गांव में जन्मे बिपिन रावत ने भारत माता की आन बान और शान के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया । उनका प्रेरणादायी जीवन आने वाली पीढ़ी के लिए किसी उत्कृष्ठ विश्वविद्यालय की शिक्षा से कम नही है । नर्मदापुरम रोड पर ग्राम समरधा में बनने वाले इस काम्प्लेक्स में 30 दुकानों के साथ कुल 48 फ्लैट्स का निर्माण नगर निगम भोपाल द्वारा किया जाएगा । लगभग 1 वर्ष में यह काम्प्लेक्स बनकर तैयार होगा।

कांग्रेस सरकार को गरीब ढूंढते थे, भाजपा सरकार गरीबो को ढूंढ कर उनका उत्थान करती है।
काम्प्लेक्स का भूमि पूजन करने पहुँचे विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की केंद्र सरकार हो या मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान की प्रदेश सरकार यह सरकार गांव-गरीब-किसान-युवाओं के प्रति समर्पित सरकार है । समाज के अंतिम व्यक्ति के जीवन को बदलना यह इन सरकारों का अंतिम लक्ष्य है । श्री शर्मा ने कहा कि पहले की कांग्रेस सरकारों को गरीब ढूंढा करते थे परंतु भाजपा की यह सरकारें गरीब को ढूंढ ढूंढ कर उनके जीवन को बदलने में लगी है । श्री शर्मा ने कहा कि पक्के आवासों, मुफ्त राशन हो, शिक्षा हो, बिजली हो, स्वास्थ्य सेवा हो यही नही रसोई गैस का कनेक्शन देने का काम भी कोई ओर नही बल्कि भाजपा सरकार कर रही है । केवल गरीब के राशन, स्वास्थ्य, मकान की चिंता ही नही बल्कि कन्यादान योजना और तीर्थ दर्शन योजना के माध्यम से मध्यप्रदेश सरकार ने गांव गरीब आम नागरिक के दिलो में अपनी जगह बनाई है ।

शत प्रतिशत नल कनेक्शन के दिए निर्देश, विशेष कैम्प लगाने के निर्देश
विधायक रामेश्वर शर्मा ने मौके पर उपस्थित निगम प्रशासन को निर्देश देते हुए कहा कि नर्मदापुरम की सभी कॉलोनियों में व्यक्तिगत कनेक्शन जल्द से जल्द प्रारंभ करें। पूरे क्षेत्र में शत प्रतिशत नल कनेक्शन के लिए कॉलोनी वार विशेष कैम्प का आयोजित करें। विधायक ने कहा कि वह भी इस कैम्प में आकर कनेक्शन फार्म वितरित करेंगे।

नर्मदपुराम रोड पर लगातार हो रहा है सुविधाओ के विस्तार
पहले 33/11 केवी का विद्युत सब स्टेशन, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण, 2 दर्जन से अधिक कॉलोनियों में अंदरूनी सड़कों का विकास, पार्को का निर्माण, पेय जल योजना सहित अनेक विकास कार्यो ने नर्मदापुरम रोड की रहवासी कॉलोनियों की किस्मत बदल कर रख दी है। विगत 5 वर्षो में जितना विकास इस क्षेत्र में हुआ है वह एक रिकॉर्ड है।निश्चित रूप से विधायक रामेश्वर शर्मा के अथक प्रयासों, विकास के प्रति उनकी सक्रियता की वजह से यह संभव हो सका है।

विधायक रामेश्वर शर्मा ने सैन्य अधिकारियों का किया सम्मान
काम्प्लेक्स का भूमि पूजन करने पहुंचे विधायक रामेश्वर शर्मा ने सर्वप्रथम जनरल बिपिन रावत की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर अपने श्रध्दा सुमन अर्पित किए। इसके उपरांत श्री शर्मा ने भूमि पूजन में पधारे सेवा निर्वत्त सैन्य अधिकारियों का पुष्प माला से अभिवादन कर उनका सम्मान किया। विधायक शर्मा ने कहा कि देश की सीमा पर खड़ा हर सैनिक हमारे परिवार का सदस्य है। उसे अगर खरोंच भी आती है दर्द हर हिंदुस्तानी को होता है।राष्ट्र हमारे लिए सर्वोपरि है यही कारण है हमारे सामने कोई दुश्मन टिक नहीं सकता।
बिपिन रावत अमर रहें...अमर रहे के लगे नारे
जनरल बिपिन रावत के नाम से काम्प्लेक्स के भूमि पूजन कार्यक्रम के दौरान अनेक बार जनरल बिपिन रावत अमर रहे। अमर रहे के नारे उपस्थित नागरिक बंधुओ बड़ी संख्या में उपस्थित युवाओं द्वारा अनेक बार लगाए गए।
ये रहे उपस्थित
मंडल अध्यक्ष तेज सिंह पटेल, हरिनारायण पटेल, महेश तिवारी, तुलसीराम छाबड़ा, बालाराम मीना, विक्रम संधु, विरेंद्र राजपूत, दीपेश पाटीदार, संदीप पाटीदार, गुलाब परमार, ममता राय सहित अन्य उपस्थित रहे।












Click it and Unblock the Notifications