MP News: दूल्हा हेलीकॉप्टर से लाया अपनी दुल्हनिया, पिता की आखिरी इच्छा थी उड़न खटोले से आए बहू

पूर्व सरपंच स्व जुगलकिशोर नन्ना का निधन वर्ष 2016 में हो गया था। उनकी इच्छा थी, कि उनकी बहू पहली बार घर आये तो हेलीकॉप्टर से आए।

helicopter brought bride

दतिया जिले में अनोखी शादी चर्चा का विषय बनी हुई है। यहां एक दूल्हा अपनी दुल्हनिया हेलीकॉप्टर में बैठाकर गांव लाया है। इसके लिए गांव में हेलीपैड भी बनाया गया था। दूल्हा अपने स्वर्गवासी पिता की आखिरी इच्छा पूरी करने के लिए दुल्हन को डोली के बजाय उड़न खटोले में गांव लेकर आया। डोली बने हेलीकॉप्टर में दूल्हा-दुल्हन बैठकर उत्तर प्रदेश के जालौन जिले के कुठौंद गांव से दतिया के गोपी खिरिया गांव आया है।

दतिया जिले के भांडेर जनपद क्षेत्र के गोपी खिरिया गांव में दूल्हा अपने स्वर्गवासी बाप की इच्छा पूरी करने के लिए दुल्हन को हेलिकॉप्टर से घर ले आया। दरअसल दूल्हे राघवेंद्र यादव के पिता चाहते थे कि उनके बेटे की शादी अनोखे तरीके से हो। पिता की आखिरी ख्वाहिश पूरी करने के लिए दूल्हे के भाई ने दुल्हन की विदाई के लिए हेलीकॉप्टर बुक कराया। दुल्हन को उत्तर प्रदेश से विदा कर दतिया के गोपी खिरिया गांव लाया गया। यह शादी आसपास के क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।

दुल्हन के स्वागत के लिए गांव में बनाए गए हेलीपैड में हुजूम उमड़ पड़ा। ढोल-नगाड़े के साथ जोरदार डांस हुआ। इस दौरान कुछ ऐसे वीडियो भी सामने आए, जिसमें हेलीपैड के बगल में आतिशबाजी की जा रही है। दूल्हा-दुल्हन के हेलीकॉप्टर से आने की खुशी में कुछ लोगों ने खुशी में आतिशबाजी की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+