मध्य प्रदेश की फिजा में गर्मी, लेकिन हवा में ठंड

राज्य के मौसम में बदलाव का सिलसिला बना हुआ है। धूप निकलने से दिन गर्म और रातें ठंडी हो रही हैं। शुक्रवार की सुबह भी धूप राज्य में धूप निकली लेकिन ठंड का असर भी बना रहा। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि राज्य के उत्तर-पश्चिमी हिस्सों में हवाएं चलने के साथ बादल भी बरस सकते हैं। इससे ठंड का असर और बढ़ जाने के आसार हैं।
बीते 24 घंटों में राजधानी भोपाल का अधिकतम तापमान 30.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 17.2 डिग्री सेल्सियस रहा। इधर, इंदौर का अधिकतम तापमान 30.1 तथा न्यूनतम तापमान 16.4 डिग्री, ग्वालियर का अधिकतम तापमान 25.2 तथा न्यूनतम 15.2 डिग्री सेल्सियस और जबलपुर का अधिकतम तापमान 29.5 तथा न्यूनतम तापमान 15.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। खजुराहो का तापमान सबसे कम नौ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications