मध्य प्रदेश में बारिश के बाद ठंड बढ़ी, ठिठुर रहे लोग
भोपाल। मध्य प्रदेश में साल के अंतिम दिन बारिश होने से मौसम में बदलाव आया है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान ठंड में वृद्धि की संभावना व्यक्त की है।

राज्य मे शीतलहर का प्रकोप जारी है और सुबह हुई बारिश ने ठिठुरन और बढ़ा दी है। राजधानी भोपाल सहित कई हिस्सों में दिन चढ़ने के बावजूद आसमान पर बादल घिरे हुए हैं और धुंध बरकरार है। बदले मौसम का जनजीवन पर भी असर पड़ रहा है। सर्दी से बचने के लिए लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं।
राज्य में बीते 24 घंटों के दौरान तापमान में वृद्धि दर्ज की गई है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, अगले 24 घंटों में राज्य के दक्षिणी हिस्से में ठंडी हवाएं चलने और बारिश के आसार हैं।
राजधानी में बुधवार को न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री सेल्सियस, इंदौर में 9़ 5 डिग्री, ग्वालियर में आठ तथा जबलपुर में 10़ 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
वहीं, मंगलवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 23़ 3 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 23़ 8 डिग्री, ग्वालियर का 18 डिग्री तथा जबलपुर का अधिकतम तापमान 25़1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications