Bhopal News: कबाड़ा बीनने वाले नाबालिग ने चाऊमीन खाने के लिए चोरी की वारदात को दिया अंजाम

Bhopal news: वैसे तो मध्य प्रदेश हर क्षेत्र में तरक्की के झंडा गाड़ रहा है, लेकिन कुछ मामले ऐसे भी सामने आते हैं, जब लगता है कि क्या प्रदेश में भूखमरी और बेरोजगारी इतनी ज्यादा हो गई है कि लोग भूख मिटाने के लिए चोरी करने को तैयार हो जाते हैं। ऐसा एक मामला राजधानी भोपाल से सामने आया है, जहां पर चाऊमीन खाने के लिए नाबालिग ने PTRI के पीतल के चार स्तंभ चुरा लिए।

बता दे राजधानी भोपाल के पुलिस ट्रेंनिंग एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट की सुरक्षा भगवान भरोसे है यहां के में गेट पर एक भी सुरक्षा कर्मी तैनात नहीं है। इसी बात का फायदा उठाकर चोर ने बुधवार-गुरुवार की रात में मेन गेट के पास लगे पीतल के चार स्तंभ चोरी कर लिए।

A teenager who used to collect scrap in PTRI of Jahangirabad committed theft to eat delicious food

जहांगीराबाद थाना प्रभारी अजय तिवारी ने वन इंडिया को बातचीत में बताया कि गुल बानो पति डॉ अकील खा पुलिस ट्रेंनिंग एंड रिसर्च इंस्टिट्यूट में निरीक्षक है। उन्होंने शुक्रवार को शिकायत करते हुए बताया कि बुधवार गुरुवार की रात कोई अज्ञात चोर पुलिस ट्रेंनिंग एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट (PTRI ) के में गेट के पास लगे पीतल के चार स्तंभ चुरा कर ले गया। जिसकी कीमत करीब ₹10000 बताई जा रही है घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने आज्ञा के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज किया है।

teenager who used to collect scrap in PTRI of Jahangirabad committed theft to eat delicious food

कबाड़ा बीनने का काम करता है नाबालिग

पुलिस ने मामले की जांच के दौरान एक 15 वर्षीय नाबालग को पकड़ा जिसने पूछताछ के दौरान पुलिस को बताया कि वह कबाड़ा बिन का काम करता है उसे चाऊमीन खाना था इसलिए उसने अपनी मां से पैसे मांगे लेकिन मां ने पैसे देने से इनकार कर दिया था इस कारण उसने कबाड़ा बिन के दौरान पीतल के स्तंभ चोरी कर लिए। वे उन्हें बेचने के बाद मिलने वाले पैसों से चाऊमीन व अन्य स्वादिष्ट व्यंजन खाना चाहता था। पुलिस ने उसके पास से चोरी का माल बरामद कर लिया। अब पुलिस विधि विरुद्ध बालक को बाल न्यायालय में पेश करेगी।

पुलिस ट्रेंनिंग एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट की सुरक्षा पर सवाल

पुलिस ट्रेनिंग एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट (PTRI) में पुलिस विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों की ट्रेनिंग कराई जाती है सूत्रों की माने तो यह सैकड़ो की तादाद में पुलिसकर्मी वह अधिकारी तैनात है लेकिन सुरक्षा के लिए में गेट पर दिनभर रात के वक्त एक भी पुलिस कर्मी तैनात नहीं होता है ऐसे में PTRI की सुरक्षा भगवान भरोसे बताई जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+