बेकार ना करें गर्मी की छुट्टी, समर कैंप में बच्चे सीखें हुनर

भोपाल। गर्मियों की छुट्टियां शुरु होने वाली है। बच्चों के मस्ती का वक्त शुरु होने वाला है। स्कूल से कुछ दिनों के लिए आजादी मिल जाएगी। ऐसे में इस वक्त को सही जगह पर लगाना बेहद अहम है। समर वैकेशन में बच्चों को बिजी करने और उन्हें क्रिएटिव बनाने का सबसे अच्छा जरिया है समर कैंप। भोपाल के फ्यूचर स्पोट्स क्लब, लाऊखेड़ी एयरपोर्ट रोड पर भी समर कैंप की शुरुआत हो चुकी है। समर कैंप का आगाज भव्य रंगारंग समारोह के साथ हुआ।

summer camp

इस समर कैंप में आपके बच्चे क्रिकेट, बास्केट, बेडमिंटन, टेबल टेनिस व स्केटिंग की बारीकियां सीख सकते हैं। इसके अलावा ऐरोबिक, योगा और सभी तरह के डांस सिखाने के लिए सुविधाएं शुरू की जाएगी। फ्यूचर स्पोट्स क्लब के संचालक विजय वाधवानी ने बताया कि भोपाल में पहली बार अति आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित सवा दो एकड़ में क्लब को तैयार किया गया है । इस समर कैंप में क्रिकेट, बास्केट, बेडमिंटन, टेबल टेनिस और स्केटिंग सीखाने की व्यवस्था की गई है। इसके लिए कुशल और तकनीकी रूप से सक्षम कोचों की नियुक्ति की गई है।

 बेकार ना करें गर्मी की छुट्टी

बेकार ना करें गर्मी की छुट्टी

-
-
-

कल्ब संचालक वाधवानी ने बताया कि अब तक एयरपोर्ट एरिया में किसी भी तरह के कैंप की व्यवस्था नहीं थी। इसी को ध्यान में रखते हुए यह क्लब तैयार किया गया है। समर कैंप में बच्चों को लाने-ले जाने के लिए बस की भी व्यवस्था की गई है। समर कैंप की टाइमिंग सुबह 7 बजे से 10 बजे तक एवं शाम को 4 बजे से 7 बजे तक रखा गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+