Bhopal News: नेहरू नगर बालिका गृह की 11 लड़कियों की अचानक बिगड़ी तबीयत, जेपी अस्पताल में कराया गया भर्ती

Bhopal Nehru Nagar News: राजधानी भोपाल के बालिका गृह में शनिवार को देर रात अचानक से 11 लड़कियां बेहोश हो गई। जिनकी तबीयत बिगड़ने पर उन्हें इलाज के लिए जेपी अस्पताल में भर्ती कराया गया। लड़कियों को उल्टी और पेट दर्द की शिकायत हो रही थी। भर्ती होने वाली 11 लड़कियों में चार नाबालिग हैं। सभी को अस्पताल में अलग-अलग वार्ड में भर्ती किया गया है।

जेपी अस्पताल के कैजुअल्टी मेडिकल ऑफिसर डॉक्टर सत्यापन मुड़िया ने जानकारी देते हुए बताया कि बीमार किशोरयों में से दो पक्षियों ने पूछताछ में बताया कि वे बालिका गृह नेहरू नगर में रहती हैं। दो दूसरी बच्चों ने पानी में कुछ मिला दिया था। इस पानी को पीने के 10 से 15 मिनट के बाद तेज पेट दर्द हुआ। उल्टी-दस्त की शिकायत हुई और लड़कियां बेहोश हो गई।

Sudden health deterioration of 11 girls of Nehru Nagar Girls Home, admitted to Jaypee Hospital

डीआर सत्यवान मोरिया ने बताया कि किशोरी को आईसीयू में भर्ती किया गया है सभी 11 किशोरियों की उल्टी यूरिन और पेट के पानी का सैंपल लेकर जांच के लिए टैक्सिकोलॉजी लैब में भेजा जाएगा। इसके लिए सभी 11 किशोरियों के सैंपल हबीबगंज पुलिस को दिए गए हैं।

एसीपी चंद्र शेखर पांडे ने जानकारी देते हुए बताया कि खाना खाने के बाद बच्चियों ने पानी पीया, इसके बाद उन्हें तेज पेट दर्द होना शुरू हो गया तीन-चार बच्चियों को उल्टियां भी हुई। बच्चियों ने कोई आरोप नहीं लगाए हैं उनकी स्थिति नॉर्मल होने का इंतजार कर रहे हैं। इसके बाद उनसे बातचीत करेंगे। बालिका गृह में कुल 35 बच्चियों हैं।

वहीं बाल कल्याण समिति भोपाल की सदस्य मीना शर्मा ने मीडिया को बताया कि जिस पानी की बोतल से बच्चियों ने पानी पीया, उसे सैंपल के लिए लिया गया है। बालिका गृह में आरओ और बोरिंग का पानी आने के सवाल पर बोली, आरओ का पानी खत्म होने पर बोरिंग का पानी यूज करते हैं। दो बच्चियों ने डॉक्टर को बताया कि दूसरी बच्चियों ने पानी में कुछ मिला दिया था। इस सवाल पर कहा-' ऐसी कोई जानकारी नहीं है जानकारी मिली तो कार्रवाई की जाएगी।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+