एक नंबर से फेल हुए छात्र ने मौत को लगाया गले, रेलवे की एनटीपीसी का दिया था एग्जाम, रूममेट्स हो गए थे पास
राजधानी भोपाल में रह कर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे एक छात्र ने सुसाइड कर लिया। मृतक छात्र नरसिंहगढ़ का रहने वाला था और रेलवे की परीक्षा में एक नंबर से फेल होने पर डिप्रेशन में चल रहा था।
भोपाल की न्यू सुभाष नगर में रेलवे की प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे एक छात्र के सुसाइड सुसाइड करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि छात्र ने एनटीपीसी(NTPC EXAM) की परीक्षा दी थी, लेकिन एक नंबर कम मिलने से वह फेल हो गया था। जिसके बाद से ही वे डिप्रेशन में चल रहा था। हालांकि अभी छात्र के पास से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पुलिस प्रारंभिक जांच कर रही है। बता दे राजधानी में लगातार छात्रों के सुसाइड करने के मामले आ रहे हैं।

पुलिस ने बताया कि मृतक छात्र का नाम शिवेंद्र पटेल है, जो नरसिंहगढ़ का रहने वाला था। फिलहाल शिवेंद्र भोपाल के न्यू सुभाष नगर में किराए के मकान में रह रहा था। मृतक के पिता किसान है। शिवेंद्र भोपाल में 3 साल से रह कर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने के लिए उसके साथ दो दोस्त गोविंद और अमित भी रूम में रह रहे थे।
शिवेंद्र के दोनों रूममेट्स का हुआ सिलेक्शन
शिवेंद्र के दोनों दोस्तों ने पुलिस को बताया कि शिवेंद्र रेलवे की तैयारी कर रहा था और वह भी रेलवे की तैयारी कर रहे थे, इसलिए शिवेंद्र के साथ रूम में रहते थे। हाल ही में हुए रेलवे में नॉनटेक्निकल पॉपुलर केटेगरी का एग्जाम तीनों ने साथ दिया था। जिसमें रूममेट्स गोविंद और अमित पास हो गए, लेकिन शिवेंद्र एक नंबर से फेल हो गया। इसी वजह शिवेंद्र पटेल डिप्रेशन में चल रहा था।
सुसाइड नोट भी नहीं मिला
दोस्तों की जानकारी पर मौके पर पहुंची पुलिस ने छात्र को फंदे से उतारा हालांकि मेड़ता के बाद से अब तक कोई सुसाइड नोट नहीं मिला दोस्तों से पूछताछ में पता चला है कि मृतक एग्जाम में फेल होने की वजह से डिप्रेशन में था। पुलिस ने मर्ग कायम कर छात्र की बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया हैं।
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे












Click it and Unblock the Notifications