मां के सोने के बाद घर से बाहर खेलने निकला मासूम, कुत्तों ने नोच कर किया मौत के हवाले

भोपाल की निशातपुरा में घर से बाहर खेलने निकले मासूम पर आवारा कुत्तों ने हमला कर दिया। जिसमें मासूम की मौत हो गई। मासूम का शव झाड़ियों में पड़ा मिला जिसे कुत्ते नोच रहे थे।

भोपाल, 16 जून। राजधानी के निशातपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत एक 7 वर्षीय मासूम को कुत्तों ने नोच कर मौत के घाट उतार दिया। बता दे कि पूरा मामला भोपाल के निशातपुरा थाना क्षेत्र के मिलिट्री एरिया के पास सर्वेंट क्वार्टर का है। जहां पर एक महिला प्रीति भमोरे अपने 7 वर्षीय बच्चे रितिक भमोरे के साथ रहती थी और इंडस्ट्री एरिया में मजदूरी का काम करती है। जब बीती रात काम से लौटी। रात करीब 11 बजे वे सो गई और उसका बच्चा साइकिल चलाने के लिए चला गया। जब मां सुबह करीब 4 बजे उठी तो बच्चा उसके पास में नहीं दिखा, तो वे दौड़ते हुए इधर-उधर उसे ढूंढने लगी। वहीं झाड़ियों के बीच में कुत्ते दिखे। कुत्तों को भगाया, तो देखा बच्चे को कुत्ते नोचकर खा रहे थे।

भोपाल में कुत्तों ने नोच कर मासूम को किया मौत के हवाले

राजधानी भोपाल में ये दर्दनाक हादसा सामने आने के बाद वहां के निवासी सहम गए हैं। और प्रशासन की एक बड़ी लापरवाही सामने आई है। lआवारा कुत्तों का आतंक आए दिन भोपाल में देखने को मिलता है इससे पहले बागसेवनिया क्षेत्र में भी ऐसा ही मामला सामने आया था जब एक छोटी बच्ची को कुत्तों ने दिनदहाड़े नोचने का प्रयास किया था। उस मामले के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नाराजगी जताई थी परंतु उसका असर राजधानी में देखने को नहीं मिल रहा है। और यह दर्दनाक घटना राजधानी भोपाल में घटी है।

बता दें कि पूरे मामले में एडिशनल सीपी सचिन अतुलकर ने कहा है कि मामला संज्ञान में आया है। बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आगे जैसे साक्ष्य आएंगे उस अनुरूप वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

मध्य प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष और भोपाल से कांग्रेस की मेयर प्रत्याशी विभा पटेल भी स्ट्रीट डॉग का मुद्दा अपने चुनावी प्रचार में उठा चुकी है। इसके बाद भी नगर निगम आवारा कुत्तों पर कोई ध्यान नहीं दे रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+