Bhopal: रिश्वतखोर स्टेशन मैनेजर राजेश रायकवार को लोकायुक्त की टीम ने ₹5000 की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा

Bhopal station manager News: राजधानी भोपाल सहित प्रदेश भर में लोकायुक्त की टीम लगातार भ्रष्टाचारियों पर कार्रवाई कर रही है। ताजा मामला भोपाल रेलवे स्टेशन का है। जहां, प्लेटफार्म नंबर एक पर स्टेशन मैनेजर को ₹5000 की रिश्वत लेते हुए लोकायत की टीम ने रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। स्टेशन मैनेजर कैंटीन संचालक को अनावश्यक चालन का डर दिखाकर बंदी रिश्वत की मांग कर रहा था।

राजधानी भोपाल में बुधवार को लोकायुक्त की टीम ने भोपाल रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर रेलवे विभाग के स्टेशन मैनेजर राजेश रायकवार को 5 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा है। कार्रवाई के दौरान स्टेशन मैनेजर के होश उड़ गए। लेकिन पकड़ा जाने के बाद भी उसके तेवर ठंडे नहीं हुए। वे लगातार लोकायुक्त की टीम से बहस करता रहा।

station manager Rajesh Raikwar caught red handed by Lokayukta team while accepting bribe of ₹5000

लोकायुक्त ने जानकारी देते हुए बताया कि आवेदक सुखबीर सिंह भदौरिया S/o विजय राम सिंह भदौरिया ने पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त भोपाल को लिखित शिकायत की दिया कि वह एक पेटी कांट्रेक्टर है एवं भोपाल रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म नंबर एक पर उसकी खान पान की कैंटीन है। रेल विभाग के स्टेशन मैनेजर (कमर्शियल) राजेश रायकवार महीने की 6000 की बंदी रिश्वत के रूप में देने के लिए दबाव बना रहे हैं ।नहीं देने पर अनावश्यक चालान करके परेशान करते हैं।

शिकायत सत्यापन उपरांत आज पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त भोपाल के निर्देशन में डीएसपी वीरेंद्र सिंह, ट्रेपकर्ता अधिकारी मयूरी गौर, निरीक्षक विकास पटेल एवं अन्य टीम के साथ भोपाल स्टेशन प्लेटफार्म नंबर एक पर स्थित रेल विभाग के स्टेशन मैनेजर (कमर्शियल) के कार्यालय में राजेश रायकवार स्टेशन मैनेजर कमर्शियल को 5000 की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा । लोकायुक्त टीम की कार्रवाई जारी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+