Sehore: रेहटी में बच्ची से गैंगरेप के मामले पर पूर्व CM दिग्विजय सिंह के ट्वीट पर SP मयंक अवस्थी ने दिया जवाब

सीहोर एसपी ने पूर्व CM दिग्विजय सिंह के ट्वीट के आरोप का जवाब देते हुए उन्हें कहा कि ना सिर्फ f.i.r. दर्ज हुई है, बल्कि आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया गया है।

SP Mayanपूर्व CM दिग्विजय सिंह के ट्वीट पर SP मयंक अवस्थी ने दिया जवाबk Awasthi replied on former Digvijay Singh tweet on incident with girl child in Rehti

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के एक ट्वीट पर उन्हें सीहोर के एसपी मयंक अवस्थी ने गलत साबित कर दिया हैं। दरअसल दिग्विजय सिंह ने आरोप लगाया था कि रेहटी में एक बच्ची के साथ गैंगरेप हुआ और 10 दिन बाद भी पुलिस ने f.i.r. नहीं की। इस पर सीहोर एसपी ने भी आरोप का जवाब देते हुए उन्हें बताया कि ना सिर्फ f.i.r. दर्ज हुई है, बल्कि आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया गया है।

दिग्विजय सिंह ने ट्वीट पर एक पत्र अपलोड कर लिखा कि मुख्यमंत्री के क्षेत्र में फिर से आदिवासी 10 साल की बच्ची का सामूहिक बलात्कार किया गया 10 दिन हो गए कोई f.i.r. नई कोई मेडिकल नहीं परिवार वालों पर दबंगों व प्रशासन द्वारा दबाव बनाया जा रहा है अपराधी खुलेआम घूम रहे हैं और परिवार वालों को मारने की धमकी दी जा रही है। बोला जा रहा है कि नेमावर हत्याकांड की तरह तुम्हें बिगाड़ देंगे हमारी ऊपर तक पहुंचे यदि f.i.r. नहीं लिखी गई और आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया गया तो मैं स्वयं मौके पर जाकर थाने पर धरना दूंगा।

पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह इस टिप्पणी के बाद सीहोर के एसपी मयंक अवस्थी ने भी ट्वीट कर दिग्विजय सिंह को टैग कर दिया। उन्होंने लिखा कि थाना रेहटी अंतर्गत 15 फरवरी को फरियादी की रिपोर्ट पर आरोपी के विरुद्ध अपराध कायम कर लिया गया है जिसमें एससी एसटी एक्ट के तहत भी धाराएं लगाई गई है। जिसमें आरोपी को 17 फरवरी को गिरफ्तार कर लिया गया और उन्हें न्यायालय में पेश किया गया है जो अब न्यायिक अभिरक्षा में है।

बता दे सीहोर के रेहटी में ग्राम बाया में एक नाबालिग से दुष्कर्म की घटना सामने आई थी। इस मामले में कार्रवाई को लेकर लगातार दलित आदिवासी संगठन मांग कर रहे हैं। आज आदिवासियों ने थाने में प्रदर्शन करते हुए थाने का घेराव किया। संगठन की मांग की पुलिस ने आरोपी को तो गिरफ्तार कर जेल भेज दिया, लेकिन घटना में गन्ने आरोपी को अब तक गिरफ्तार नहीं किया गया और पुलिस ने रिपोर्ट में भी उसका नाम दर्ज नहीं किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+