मध्य प्रदेश में 26 जुलाई से 11वीं व 12वीं कक्षा शुरू करने के लिए मानक संचालन प्रक्रिया जारी
भोपाल, 24 जुलाई। मध्य प्रदेश की शिवराज सिंह चौहान सरकार ने स्कूलों को 26 जुलाई से दुबारा खोलने के संबंध में मानक संचालन प्रक्रिया जारी की है। इसके तहत विभिन्न कक्षाओं के छात्रों को स्कूल जाने की अनुमति दी जाएगी। साथ ही कोविड -19 महामारी के मद्देनजर सामाजिक दूरी भी सुनिश्चित करनी होगी।

नए दिशा निर्देशों के तहत कक्षा 11 व 12 का संचालन अगले सोमवार से 50 प्रतिशत उपस्थिति के साथ शुरू करने की अनुमति दी गई है। न्यूज एजेंसी पीटीआई के अनुसार इन कक्षाओं के छात्रों के लिए सप्ताह में दो बार लेसेस आयोजित की जाएगी, जबकि ऑनलाइन कक्षाएं एक साथ जारी रहेंगी। इसके अलावा कक्षा नौ व दसवीं की कक्षाएं 5 अगस्त से शुरू होंगी। कक्षा नौ शनिवार को और कक्षा दस बुधवार को लगेगी।
साथ ही प्रार्थना सभा व अन्य सभा पर प्रतिबंध रहेगा। मध्य प्रदेश सीएस इकबाल सिंह बैंस ने सभी जिला कलेक्टरों व सीएमएचओ को निर्देश दिए हैं कि 26 से 31 के बीच सभी छात्रों, शिक्षकों व शिक्षण संस्थाओं के समस्त स्टाफ को कोरोना वैक्सीन लगाई जाए। इसके लिए सुबह नौ से शाम पांच बजे तक टीकाकरण अभियान चलाया जाए।












Click it and Unblock the Notifications