Singrauli: पुलिसकर्मी को ट्रक चालकों ने लाठी-डंडे से पीटा, वीडियो देख हैरान रह जाएंगे आप
सिंगरौली, 29 सितंबर। जिले से ट्रक ड्राइवरों की गुंडागर्दी का वीडियो सामने आया है। इसमें एएसआई को ट्रक चालक बुरी तरह मारपीट कर रहे हैं। बताया गया कि एएसआई जाम खुलवाने गए थे। उन्होंने गाड़ियां आगे बढ़ाने के लिए कहा। इस पर ट्रक चालकों ने एएसआई पर लाठी और डंडे लेकर टूट पड़े। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामला सिंगरौली के मोरवा क्षेत्र के मंगलवार रात का बताया जा रहा है। इसका वीडियो अब सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।
Recommended Video

पुलिस अधीक्षक ने दी जानकारी
सिंगरौली पुलिस अधीक्षक बीरेंद्र सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस को मंगलवार की रात करीब 7:30 बजे जानकारी मिली थी कि डीबीएल कंपनी के कैंप के पास रोड पर जाम लगा है। जानकारी मिलते ही मोरवा निरीक्षक मनीष त्रिपाठी के निर्देश पर रात करीब 7:50 बजे पुलिस टीम मौके पर पहुंची। मौके पर करीब 1 किलोमीटर लंबा जाम लग गया था। कुछ पुलिसकर्मी आगे तो कुछ पीछे जाम खुलवाने में लग गए।
पुलिस एएसआई अरविंद चतुर्वेदी जाम हटवाने के लिए आगे चले गए। उन्होंने कोल हब कंपनी के ट्रक चालक से गाड़ी आगे बढ़ाने को कहा। इस पर ट्रक चालक शब्बीर व सोहेब भड़क गए। उन्होंने गालियां देना शुरू कर दी। नशे में धुत ट्रक चालकों ने एएसआई पर हमला कर दिया। दोनों ने अपने एक और साथी ड्राइवर के साथ एएसआई अरविंद पर लाठी-डंडे से मारपीट करने लगे। तीनों ने एएसआई को लाठियों से बुरी तरह पीटा। इस दौरान एएसआई ने बचने का प्रयास किया। हमले में एएसआई अरविंद चतुर्वेदी गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद दूसरे ट्रक वाले ने इसका वीडियो बना लिया। इसे 28 सितंबर को वायरल कर दिया।
तीन ट्रक चालकों ने की मारपीट दो गिरफ्तार
सिंगरौली एसपी वीरेंद्र सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि एएसआई के साथ मारपीट करने वाले 2 आरोपियों शब्बीर व सोहेब को गिरफ्तार कर लिया है। तीन चालको ने मिलकर मारपीट की थी। 1 फरार है। उसकी तलाश जारी है। कोल हब के मालिक अमित तिवारी ने जानकारी दी कि उनके दोनों ड्राइवर सोहेब व शब्बीर छत्तीसगढ़ के पटघोरा जिले के रहने वाले हैं। इनके बारे में उन्हें ज्यादा जानकारी नहीं है। घटना के बाद दोनों चालको को हटा दिया गया है।
यह भी पढ़ें- Umaria: पर्यटकों को बांधवगढ़ नेशनल पार्क की सैर कराएंगी महिलाएं, सुनाएंगी कहानी, बताएंगी इतिहास
{document1}












Click it and Unblock the Notifications