Singrauli News : नीम के पेड़ से निकल रहा 'दूध', Sheetla Mata का प्रसाद समझकर पी रहे लोग
Neem Tree Milk मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले में एक नीम के पेड़ से दूध निकल रहा है। लोग दूध को बर्तन में इक्कठा कर रहे है तो कुछ इसे शीतला माता का चमत्कार मानकर पूजा पाठ कर रहे है। पता चलने पर धीरे-धीरे लोगों की भीड़ बढ़ने लगी।
Recommended Video

चमत्कार मान कर पूजा अर्चना शुरू
जिले के ग्राम निगाही में एक नीम के पेड़ से शनिवार की सुबह अचानक दूधिया पदार्थ निकलने लगा। ऐसे में ग्रामीण ने इसे शीतला माता का आशीर्वाद मानकर पूजा-अर्चना शुरू कर दिया। देखते ही देखते यहां हजारों की संख्या में हुजूम लग गया। इसे लोग शीतला माता का आशीर्वाद समझ रहे हैं। इस दुधिया पदार्थ को कई लोग बर्तन में भरकर ले जा रहे हैं। दुधिया पदार्थ को हर मर्ज की दवाई भी कहा जा रहा है।

ग्रामीणों की काफी भीड़ इकट्ठा
जैसे ही ग्रामीणों को यह जानकारी मिल रही है। वैसे ही वह दूर-दराज से भी नीम के पेड़ के नीचे पूजा-अर्चना के लिए आ रहे हैं। हालांकि, जिस तरह से सिंगरौली जिले निगाही क्षेत्र में नीम के पेड़ से दूध निकल रहा है, उसे देखकर हर कोई अचंभित है। ग्रामीण इसे शीतला माता का चमत्कार मान कर आस्था से जोड़ रहे हैं। पेड़ के ऊपर की टहनी से निकलकर तना के सहारे यह पदार्थ भूमि पर काफी मात्रा में इकट्ठा हो रहा है। इसकी खबर लगते ही मौके पर ग्रामीणों का हुजूम लग रहा है।

एनसीएल निगाही कॉलोनी के अंदर लगे हुए इस नीम के पेड़
ग्रामीण इसे आस्था से जोड़कर देखने लगे और नीम से निकल रहे पदार्थ को दूध समझकर पूजा-पाठ शुरु कर दिया है। कोई पेड़ की आराधना में जुट गया तो कोई शीतला मैया का आशीर्वाद मानकर उसकी परिक्रमा कर रहा था। एनसीएल निगाही क्षेत्र के अंदर लगे हुए इस नीम के पेड़ से दूधिया पदार्थ निकलने की सूचना मिलते ही वहां पर आस्था का हुजूम उमड़ पड़ा है। कुछ ही समय में ही नीम का पेड़ आस्था का केंद्र बन गया। बच्चे, बूढ़े,जवान और महिलाएं, सभी पूजा-पाठ में करने में व्यस्त थे। शिक्षक और शिक्षिकाएं भी आस्था के इस चमत्कार में पूजा करते नजर आए।

इसी स्थान पर पिछले दिनों हुआ था माता का जगराता
खबर मिलते ही लोग फूल माला और धूप अगरबत्ती लेकर शीतला माता की पूजा पाठ करने में जुट गए। ग्रामीण लोगों का कहना है कि पिछले दिवस यहां पर शीतला माता का जगराता हुआ था और पूरी श्रद्धा के साथ ग्रामीणों ने शीतला मां का आह्वान किया था। शायद यही वजह है कि शीतला मां खुश हुई हैं और इस नीम के पेड़ में प्रकट होकर लोगों का कल्याण करने के लिए आई हैं। अब इसे शीतला मां का चमत्कार कहें या फिर कोई भौतिक प्रक्रिया। लेकिन ग्रामीण यहां पर इसे भगवती मां का आशीर्वाद मान रहे हैं।
विशेषज्ञ मानते हैं कि पेड़ों में इस तरह की चीजें अक्सर देखने में मिलती हैं, लेकिन श्रद्धा है कि इसे आशीर्वाद के अलावा कुछ भी मानने को तैयार नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications