Singrauli: NCL कंपनी की गुंडागर्दी, नौकरी से निकाले जाने के विरोध में धरने में बैठे कर्मचारियों के साथ मारपीट
सिंगरौली,18 सितंबर। जिले में स्थित एनसीएल कंपनी मनमानी थमने का नाम नहीं ले रही है, फिर से कर्मचारियों को नौकरी से बाहर का रास्ता दिखा दिया है। नौकरी से निकाले जाने के विरोध में वापस नौकरी के लिए धरने पर बैठे युवाओं के साथ कंपनी के लोगों ने जमकर मारपीट की है जिसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।

पूरा मामला
जानकारी अनुसार सिंगरौली जिले के मोरवा थाना अंतर्गत आने वाले एनसीएल के जयंत खदान में 18 सितंबर को वहां पर काम कर रही ओबी प्राइवेट कंपनी में अपना रोजगार वापस पाने के लिए कुछ लोग गए हुए थे जिसमें बताया जा रहा है कि पिछले कई महीने से उनको नौकरी से बाहर कर दिया गया है और वह बेरोजगार युवा नौकरी की चाह में वापस जानकारी के बाद कंपनी का काम बंद कराने एवं अपने रोजगार के लिए गए हुए थे जहां पर युवा धरना दे रहे थे। उसी दौरान कंपनी के लोगों ने आकर उन पर अचानक मारपीट शुरू कर दी, इस मारपीट में जहां कुछ लोगों को चोटे आई हैं वहीं दूसरे पक्ष ने भी कंपनी प्रबंधन के लोगों के साथ मारपीट की। जानकारी के बाद पहुंची पुलिस ने जैसे तैसे विवाद को शांत कराया और बीज बचाओ का कार्य किया अब मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
युवाओं ने कंपनी पर लगाए गंभीर आरोप
वहीं स्थानीय तथा धरने पर बैठे रोजगार युवाओं ने कंपनी प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाए हैं।और जानकारी दी कि हमने प्रशासन को सूचना देने के बाद आज धरना प्रदर्शन शुरू किया था जिसमें मांग थी कि बीते कुछ महीने से कंपनी ने बगैर किसी कारण से कुछ कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया था जिनकी वापसी के लिए धरना प्रदर्शन कर रहे थे। जिस पर कंपनी के कुछ लोग आए और वहां पर मौजूद लोगों के साथ बेरोजगार युवाओं के साथ जमकर मारपीट करने लगे और हाथ चलाने लगे कंपनी प्रबंधन की तानाशाही रवैया से युवाओं का रोजगार छिन रहा है।
एसडीओपीरा ने दी जानकारी
जानकारी देते हुए बताया कि कुछ युवा अपनी और रोजगार को वापस पाने के लिए कंपनी प्रबंधन के पास धरना दे रहे थे उसी दौरान दोनों पक्षों में मारपीट हुई है अब तक कोई शिकायत प्राप्त नहीं हुई क्योंकि मामला दोनों पक्षों का है जैसे ही शिकायत प्राप्त होती है इस मामले में शमिल लोगों पर कड़ी कार्यवाही होगी, घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले को समझा कर शांत करा दिया है।
-
क्या भारत में 'LOCKDOWN' लगने वाला है? दुनियाभर में Energy Lockdown की शुरुआत! तेल संकट से आप पर कितना असर -
Gold Rate Today: सोने के दामों में मामूली उछाल, निवेशक हैरान, कहां पहुंचा 24, 22 और 18 कैरट का भाव? -
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Bengaluru Chennai Expressway: 7 घंटे का सफर अब 3 घंटे में, एक्सप्रेसवे से बदलेगी दो शहरों की रोड कनेक्टिविटी -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट












Click it and Unblock the Notifications