Sidhi पेशाब कांड 'कमलनाथ सरकार के वक्त हुआ'! जानिए बवाल वाले Viral Video पर किसने किया ये बड़ा खुलासा

Sidhi urine scandal: देश भर में सुर्खियों में आए एमपी सीधी के पेशाब कांड के बाद बयानों की बारिश थम नहीं रही। वायरल वीडियो कब का है और उसमें नजर आए शख्स को लेकर बीजेपी-कांग्रेस दोनों दल के नेता एक दूसरे पर हमलावर हैं। इस बीच बीजेपी अध्यक्ष वीडी शर्मा ने भी वीडियो को लेकर बड़ा दावा किया हैं।

एमपी बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने भोपाल में मीडिया के सामने दशमत रावत के साथ हुई घटना के संबंध में बड़ा दावा किया हैं। उन्होंने बयान दिया कि पेशाब कांड का वीडियो उस वक्त का है जब प्रदेश में कमलनाथ की सरकार थी। अब तक की प्रारंभिक जांच के आधार पर शर्मा ने खुलासा किया।

उन्होंने कहा कि इस गंभीर मामले की जांच के लिए बीजेपी की कमेटी भी जांच कर रही हैं। साथ ही प्रशासनिक जांच पूरी होने के बाद और असलियत सामने आ जाएगी।य़ इस बयान के साथ वीडी शर्मा ने कमलनाथ समेत कांग्रेस पार्टी को भी आड़े हाथों लिया। इस केस में की जा रही कांग्रेस की राजनीति पर जमकर बरसें।

sidhi-urine-scandal-politics-when-is-viral-video

दूसरी तरफ एक दिन पहले नौ जुलाई को पीड़ित दशमत ने बयान दिया कि घटना तीन साल पहले 2020 की हैं। उसने रात लगभग दस बजे से ग्यारह बजे के बीच घटना होने का अनुमान बताया हैं। उसने मीडिया के सामने यह भी बताया कि घटना के वक्त वह शराब पिए हुए था और होश नहीं था।

Recommended Video

    Sidhi पेशाब कांड 'कमलनाथ सरकार के वक्त हुआ'! जानिए बवाल वाले Viral Video पर किसने किया ये बड़ा खुलासा

    घटना के वायरल वीडियो में नजर आई तस्वीर में पीड़ित की पुष्टि को लेकर भी जमकर हल्ला मचा। कांग्रेस समेत सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स आरोप लगाते नजर आए। कहा गया कि जिस शख्स को भोपाल बुलाकर सीएम शिवराज सिंह ने उसके पैर धोए और उसका सम्मान किया, वह वीडियो में नजर आ रहे व्यक्ति से बिल्कुल अलग हैं। हालांकि पुलिस प्रशासन ने भी ऐसे आरोपों का खंडन करते हुए सफाई दी कि असली पीड़ित वही है। असली-नकली पीड़ित दशमत रावत के फेर में उलझ रही सियासत में पूर्व सीएम कमलनाथ ने इस मुद्दे को विधानसभा सत्र में उठाने की बात भी कही हैं। राज्यपाल से मुलाकात के वक्त भी असली दशमत रावत की जांच के लिए अलग कमेटी बनाने की मांग की जा चुकी हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+