सतना: चुनाव ड्यूटी में एसआई को चक्कर आने से अस्पताल में मौत, पुलिस सम्मान के साथ दी अंतिम विदाई

सतना,30 जून: पुलिस लाइन सतना में पदस्थ उप निरीक्षक बृजवासी लाल गुप्ता की मौत हो गई। एसआई का अंतिम संस्कार पुलिस सम्मान के साथ किया गया। बताया गया कि 25 जून को एसआई सिविल लाइन थाना इलाके में चुनावी पेट्रोलिंग ड्यूटी पर तैनात थे। रात तीन बजे अचानक चक्कर आ गया। एसआई को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने मेडिकल कॉलेज रीवा के लिए रेफर कर दिया। उपचार के दौरान मंगलवार शाम उपनिरीक्षक गुप्ता का निधन हो गया। उप निरीक्षक गुप्ता मूलत: रीवा जिले के रायपुर कर्चुलियान के पास बरहटी ग्राम के निवासी थे। वर्तमान में आदर्श नगर हवाईपट्टी सतना में निवासरत थे। उप निरीक्षक के दो पुत्र एवं दो पुत्रियां हैं।

Police

रक्षित निरीक्षक सत्यप्रकाश मिश्रा ने बताया

Police2

एसआई गुप्ता कर्तव्य के प्रति अत्यधिक समर्पित एवं निष्ठावान थे पुलिस लाइन के हर कर्मचारियों के साथ उनका व्यवहार बहुत ही मधुर था। शासकीय ड्यूटी के दौरान बीमार होने के कारण सतना पुलिस द्वारा उप निरीक्षक को पुलिस सम्मान से अंतिम विदाई दी। पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा सलामी दी गई एवं पुष्प चक्र तथा फूल मालाएं अर्पित गई। पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र जैन ने दिवंगत एसआइ के परिवार से मिलकर सांत्वना दी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+