Bhopal News: CM शिवराज ने भोपाल VIP रोड पर कार दुर्घटना में घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया, VIDEO आया सामने
सीएम शिवराज ने स्मार्ट सिटी पार्क में पौधारोपण करने के बाद लालघाटी के कार्यक्रम में जाते हुए वीआईपी रोड पर एक युवक को दुर्घटनाग्रस्त देखा। जिसके बाद उन्होंने अपना काफिला रोककर उसकी मदद की।

Recommended Video
राजधानी भोपाल में वीआईपी (VIP) रोड पर शनिवार को सुबह एक तेज रफ्तार कार दुर्घटनाग्रस्त होकर पलट गई। तभी वहां से गुजर रहा है मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपना काफिला रोककर घायल युवक से उसकी तबीयत के बारे में जानकारी ली और अधिकारियों को तुरंत उसे अस्पताल पहुंचाने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शनिवार को सुबह स्मार्ट सिटी पार्क में पौधारोपण करने के बाद लालघाटी में आयोजित अक्षय उत्सव कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए जा रहे थे। जब उनका काफिला वीआईपी रोड से गुजर रहा था, तभी मुख्यमंत्री ने सड़क पर एक कार पलटी देखी तो उन्होंने अपना काफिला रोक लिया। इसके बाद वे अपनी कार में से उतर कर घटनास्थल पर पहुंचे।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सड़क के दूसरी और फुटपाथ पर बैठे घायल युवक से बातचीत की। साथ ही अधिकारियों से घटना के बारे में पूछा। इसके बाद उन्होंने घायल युवक से उसकी तबीयत के बारे में जाना और तुरंत सुरक्षा अधिकारियों को उसे अस्पताल भिजवाने के लिए निर्देश दिए। इसके साथ ही घायल युवक को ईद की बधाई भी दी और कार्यक्रम में शामिल होने के लिए रवाना हो गए। जानकारी के मुताबिक खानू गांव का रहने वाले साजिद कार पलटने से घायल हुआ था।
बताया जा रहा है कि साजिद ईद मनाने के लिए अपने घर से निकला था और दोस्त के साथ ईद की मुबारक देने दोस्तों से मिलने जा रहा था तभी वीआईपी रोड कोहेफिजा के पास उसकी कार अनियंत्रित हो गई और मोड पर पलट गई। गनीमत रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई साजिद और उसका दोस्त मामूली रूप से घायल हुए हैं।












Click it and Unblock the Notifications