Bhopal: मुख्यमंत्री शिवराज ने पूर्व CM के छुए पैर, उमा भारती ने आशीर्वाद देते हुए कहा- मैं पहली लाडली बहना हूं

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मीडिया से चर्चा के दौरान कहा कि आज मेरे जीवन का सबसे सुखद और महत्वपूर्ण दिन है। क्योंकि शाम को मैं महिलाओं के खाते में ₹1000 डालूंगा।

Bhopal Uma Bharti News: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार को पौधारोपण करने के दौरान पूर्व सीएम उमा भारती के निवास पर पहुंचकर उनसे आशीर्वाद लिया। सीएम शिवराज ने उमा भारती के पैर छूए, इसके बाद उमा भारती ने उन्हें बड़ी बहन की तरह दुलारते हुए आशीर्वाद दिया। उमा भारती ने कहा कि पहली लाडली बहना मैं हूं। इस दौरान सीएम शिवराज ने उमा भारती को शॉल उड़ाकर उनका सम्मान भी किया। उनके साथ बीजेपी प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा भी मौजूद रहे।

पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने कहा कि मेरे घर के सामने प्रतिदिन पेड़ लगाने के लिए मध्यप्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आते हैं, लेकिन आज लाडली बहना योजना प्रारंभ करने से पहले मेरे निवास पर उनका आगमन हुआ और मैंने उनका अभिनंदन करके उनको इस योजना के लिए मध्यप्रदेश की बहनों की ओर से शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद दिया। इस प्रकार से मैं मध्य प्रदेश की पहली लाडली बहना बन गई, सभी बहनें आज शिवराज पर आशीष की बरसात करें ही।

Shivraj singh touched feet of former CM, Uma Bharti gave blessings said I am first dear sister

बता दे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज जबलपुर में शाम को 1 करोड़ 25 लाख महिलाओं के खाते में लाडली बहना योजना की राशि सेंड करेंगे। इससे पहले सीएम शिवराज उमा भारती से मिलने पहुंचे और उनसे आशीर्वाद लिया। इस दौरान शिवराज ने कहा कि लाड़ली बहनों को मेरा प्रणाम। आज का दिन मेरी जिंदगी का सबसे बड़ा दिन है क्योंकि आज शाम को ही मैं आपके खाते में लाडली बहना योजना के अंतर्गत ₹1000 डालूंगा। सीएम ने कहा कि मैं जबलपुर में आयोजित राज्यस्तरीय कार्यक्रम में पूरे प्रदेश की बहनों से जुडूंगा और बात करूंगा। अपने भाई की बात सुनने जरूर आएं।

1 करोड़ 25 लाख महिलाओं के खाते में डाली जाएगी राशि

प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान आज एक क्लिक से प्रदेश की 1 करोड़ 25 लाख महिलाओं के खाते में लाडली बहना योजना के तहत एक हजार ढाई सौ करोड़ रुपए देंगे। जबलपुर में राज्य स्तरीय कार्यक्रम को लेकर प्रशासन ने पूरी तैयारियां कर ली है। कार्यक्रम स्थल को गुब्बारों और आकर्षक लाइटों से सजाया गया। शाम को 6 बजे CM शिवराज गैरीसन मैदान में लाडली बहना योजना कार्यक्रम में शामिल होंगे।

बेटियों को लखपति बनाने के लिए शुरू की ये योजना: CM

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मध्यप्रदेश में 2012 में बेटियों का सेक्स रेशों 1000 पुरुषों पर 912 महिलाएं थी। लेकिन आज यह बढ़कर 956 हो गया है। क्योंकि हमने महिलाओं के हित में कई योजनाएं बनाई। लाडली लक्ष्मी योजना। इस योजना में हमने संशोधन करते हुए इसे और प्रभावशाली बनाया है। लाडली लक्ष्मी योजना ने बेटियों को लखपति बनाने का काम किया है। प्रदेश में मेडिकल और इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने वाली जरूरतमंद बेटियों का खर्चा सरकार उठाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+