शिवराज ने सोनिया को भेजा मानहानि का नोटिस, 10 करोड़ रु. हर्जाने का ठोका दावा

कांग्रेस के इस विज्ञापण के खिलाफ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और उनकी पत्नी साधना सिंह ने कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी और प्रदेश अध्यक्ष कांतिलाल भूरिया के खिलाफ मानहानि का नोटिस दायर किया है। शिवराज सरकार ने कांग्रेस की ओर से छपवाए इसी विज्ञापण के खिलाफ ये नोटिस भेजी है। नोटिस भेजकर शिवराज सिंह ने कांग्रेस नेताओं से 15 दिनों के अंदर अखबारों में इसी आकार का विज्ञापन छपवाकर आरोपों को वापस लेने के लिए कहा गया है। ऐसा नहीं करने की सूरत में 10 करोड़ के हर्जाने का दावा करने की चेतावनी दी गई है।
गौरतलब है कि मध्य प्रदेश चुनाव के दौरान अखबारों में कांग्रेस की ओर से एक विज्ञापन दिया था। इस विज्ञापन में लिखा गया था, मुखिया के मुंह पर ताला, लालची परिवार ने मध्य प्रदेश को लूट डाला। हलांकि इस विज्ञापन में शिवराज के परिवार वालों का नाम नहीं था, लेकिन अप्रत्यक्ष तौर पर उनपर हमला बोला गया है। इससे नाराज होकर मध्य प्रदेश सरकार ने कांग्रेस अध्यक्ष को मानहानि का नोटिस भेजकर इस विज्ञापण पर माफी मांगने की अपील की है। ऐसा नहीं कपने पर 10 करोड़ के हर्जाने की बात कही है। शिवराज सिंह की इस नोटिस पर प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय झा ने इसे हास्यास्पद करार दिया है। ट्विट के जरिए उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी को भेजा गया नोटिस हास्यस्पद है। मध्य प्रदेश 'भारत की करप्शन कैपिटल' है।












Click it and Unblock the Notifications