'लगता है कि दिग्विजय सिंह की मति भ्रष्ट हो गई है', पुलवामा हमले पर ट्वीट को लेकर भड़के सीएम शिवराज
पुलवामा बरसी पर पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह की ट्वीट पर सीएम शिवराज सिंह चौहान ने पलटवार करते हुए कहा कि उन्हें लगता है कि दिग्विजय सिंह की बुद्धि फेल हो गई है।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दिग्विजय सिंह पर जमकर हमला बोला है। दरअसल पुलवामा हमले की बरसी पर पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह द्वारा किए गए ट्वीट से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा भड़क गए हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मुझे लगता है कि दिग्विजय की बुद्धि फेल हो गई है, यह उसका फेलियर है। वे देश की सेना का अपमान करते हैं। उन्होंने कहा कि जांच दिग्विजय सिंह और कांग्रेस पार्टी के डीएनए की होनी चाहिए, जो भारत जोड़ने के नाम पर तोड़ने वालों के साथ यात्रा करती है। सोनिया जी और राहुल जी को इसका जवाब देना चाहिए।
Recommended Video
मंगलवार को मीडिया से चर्चा के दौरान सीएम शिवराज सिंह चौहान ने पुलवामा हमले की बरसी पर पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह के ट्वीट पर कहा कि दिग्विजय सिंह की जांच होनी चाहिए कि देश और सेना के खिलाफ बोलने के लिए उनके मन में बीज कौन अंकुरित कर रहा है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि दिग्विजय सिंह की बुद्धि फेल हो गई है। वे उनकी बुद्धि का फेल्योर है कि वे सेना का मनोबल गिराने के लिए पाकिस्तान की भाषा बोलते हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और दिग्विजय सिंह के डीएनए की जांच होनी चाहिए जो भारत जोड़ने के नाम पर तोड़ने वालों के साथ यात्रा करते हैं। उन्होंने इसके लिए सोनिया गांधी और राहुल गांधी से जवाब मांगा हैं।
दिग्विजय सिंह के ट्वीट पर गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने पलटवार करते हुए कहा कि उनका ट्वीट आईएसआई का लग रहा है। कांग्रेस की आदत सी हो गई है, शहीदों की शहादत पर तंज कसने और उनके मनोबल तोड़ने वाले बयान देने की। गौरतलब है कि पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने ट्वीट किया है कि आज हम सीआरपीएफ के 40 शहीदों को श्रद्धांजलि देते हैं, जो पुलवामा में खुफिया एजेंसियों की विफलता के कारण शहीद हो गए थे। उन्होंने इसमें लिखा कि उन्हें उम्मीद है कि सभी शहीदों के परिवारों को उपयुक्त रूप से पुनर्वास किया गया होगा।
कांग्रेस ने झूठ पत्र बनाकर जनता को ठगा: CM
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पूर्व CM कमलनाथ पर वचन पत्र को लेकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के अंतर्गत कमलनाथ ने घोषणा की कि ₹51 हजार की राशि एक बेटी के विवाह पर देंगे। विवाह हो गया, बेटी ससुराल चली गई, भांजे-भांजियों का जन्म तक हो गया पर ₹51 हजार नहीं पहुंचे। बेटियां इस छल का जवाब मांग रहीं हैं।












Click it and Unblock the Notifications