CM कमलनाथ को शिवराज की धमकी, 'योजनाएं बंद की तो बंद करा दूंगा सरकार चलाना'

Bhopal News, भोपाल। पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवराज सिंह चौहान ने बल्लभ भवन के सामने स्थित भीम नगर में हितग्राहियों को संबोधित करते हुए कांग्रेस सरकार पर जमकर हमला बोला। शिवराज सिंह चौहान ने सीधे शब्दों में योजनायें बंद करने पर सरकार बंद करने की बात कही है।

Shivraj singh Chauhan threat to CM kamal nath for Govt flagship schemes

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाए जाने के बाद चौहान ने पहली बार कार्यक्रम को संबोधित किया है। हितग्राहियों से जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान शिवराज सिंह ने कहा कि आज मैं बल्लभ भवन के सामने से सरकार के खिलाफ एक अभियान की शुरुआत कर रहा हूं और यदि सरकार ने भाजपा की जन हितैषी योजनाओं को बंद किया तो ठीक नहीं होगा। उन्होंने कहा कि संबल योजना अगर बंद कर दी तो सरकार चलाना बंद करा दूंगा।

शिवराज ने कहा कि हमने तय किया था कि 2022 तक सबके पक्के मकान बन जाएंगे और उसे पूरा किया जाना चाहिए, उन्होंने कहा कि आप कहीं नहीं जाएंगे बल्लभ भवन के सामने छाती पर ही मकान बनना चाहिए, उन्होंने कहा कि 'सुन लो कमलनाथ और महाराज 2022 तक सब गरीबों को पक्का मकान चाहिए, नहीं बनाए तो खिलाओ कर देंगे मैं मुख्यमंत्री भले ही नहीं रहा लेकिन गरीबों के मकान बनवा कर रहूंगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+