मध्य प्रदेश की शिवराज सिंह चौहान सरकार का फैसला, सस्ता होगा पेट्रोल, डीजल
भोपाल। बढ़ती महंगाई के बीच मध्य प्रदेश की जनता के लिए राहत भरी खबर है। एमपी में शिवराज सिंह चौहान सरकार ने पेट्रोल और डीजल की कीमतें कम करने का फैसला लिया है। मध्य प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने जानकारी दी कि शिवराज सिंह चौहान के कैबिनेट की बैठक में डीजल और पेट्रोल पर लगा सेस खत्म करने का निर्णय किया है।

मंगलवार को शिवराज सिंह चौहान के कैबिनेट की मीटिंग में पेट्रोल-डीजल पर उपकर के ऊपर लगने वाले उपकर पर चर्चा की गई है। हालांकि पेट्रोल डीजल सस्ता होने के संबंध में अभी तक कोई आधिकारिक आदेश जारी नहीं हुआ है।
22 दिसम्बर को भोपाल में पेट्रोल की कीमत 91.50 और डीजल की कीमत 81.68 रुपए प्रति लीटर थी। बता दें कि डीजल और पेट्रोल की कीमतों पर मध्य प्रदेश सरकार ने सेस लगा दिया था। इसके बाद पेट्रोल और डीजल की कीमतों में इजाफा हो गया था।












Click it and Unblock the Notifications